फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Use of balanced fertilizer will increase crop production in Rabi season.

Meerut News: रबी सीजन में संतुलित उर्वरक के उपयोग से बढ़ेगा फसल उत्पादन

Mon, 14 Oct 2024 05:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Use of balanced fertilizer will increase crop production in Rabi season.
मेरठ। रबी फसलों का सीजन शुरू होते ही कृषि विभाग किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दे रहा है। किसानों को बताया जा रहा है कि उर्वरक की अधिकता से फसलों की उपज को नुकसान होता है। सही उपज पाने के लिए वैज्ञानिक संस्तुति के आधार पर खेतों में उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

धान के खेत खाली होते ही किसानों ने रबी की फसलों की बुआई शुरू कर दी है। इसमें किसान गेहूं, आलू, सरसों, अगेती गन्ने आदि की बुआई में जुटे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसान अपनी फसलों में डीएपी का प्रयोग फास्फोरस के लिए करते हैं, जबकि फास्फोरस एनपीके (नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम) एवं एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) में उपलब्ध रहता है। एनपीके में फास्फोरस के साथ पोटाश भी उपलब्ध रहता है। एसएसपी में फास्फोरस के साथ-साथ कैल्शियम एवं सल्फर भी है। इस प्रकार कैल्शियम और सल्फर अलग से फसल को देने की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन

गेहूं के सीजन के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का आवंटन किया गया है। उसे पहले से ही खरीदकर अपने पास जमा न करें। वैज्ञानिक संस्तुति के अनुसार आलू में डीएपी 15 किलोग्राम प्रति बीघा तथा एनपीके 20 किलोग्राम प्रति बीघा डालना चाहिए। गेहूं की बुआई के 21 दिन बाद सिंचाई और उसके बाद उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed