फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSC CSE 2021 Result: Shruti from Bijnor became UPSC topper, shares success secret with Amar Ujala

UPSC 2021 Result : बिजनौर की श्रुति बनीं टॉपर, अमर उजाला को बताया सफलता का राज

Mon, 30 May 2022 05:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 May 2022 05:23 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार बिजनौर निवासी श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं।

विज्ञापन
UPSC CSE 2021 Result: Shruti from Bijnor became UPSC topper, shares success secret with  Amar Ujala
यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग( यूपीएससी) ने सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की रहने वाली श्रुति शर्मा समेत अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला टॉपर बनीं हैं।

विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां हैं। 
विज्ञापन


बिजनौर के धामपुर निवासी श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रुति के यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि बेटी कोचिंग के साथ साथ घर में भी खूब पढ़ाई करती थी। आज उसकी मेहनत रंग लाई है। 
यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Exam) 2021 मुख्य परीक्षा को पास किया और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, वे सोमवार को अपने परिणाम जारी होने के बाद upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  UPSC CSE Result 2021: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

पहला स्थान - श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान - यक्ष चौधरी
सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
आठवां स्थान - इशिता राठी
नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC CSE 2021 Result: Shruti from Bijnor became UPSC topper, shares success secret with  Amar Ujala
स्मृति भारद्वाज - फोटो : amar ujala

बिजनौर की एक और बेटी स्मृति भारद्वाज ने यूपीएससी में 176वीं रैंक हासिल की है। स्मृति बिजनौर शहर के मोहल्ला साहित्य विहार की रहने वाली हैं। यूपीएससी क्लीयर करने पर स्मृति के परिजनों में उल्लास का माहौल है।

यूपीएससी 2021 में शामली जनपद के अर्पित संगल ने 53वीं रैंक हासिल की है। पिछले वर्ष अर्पित को 239वीं रैंक मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed