फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over woman's death in private hospital

Meerut News: निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

Wed, 25 Sep 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 25 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death in private hospital
शामली सहारनपुर रोड पर प्राईवेट अस्पताल में महिला की मोत के बाद धरना प्रदर्शन करते मृतक महिला क
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही और परिजनों को बिना बताए ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत किया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी प्रेमो पत्नी रामदिया कश्यप को परिजनों ने हृदय संबंधी समस्या होने पर 15 सितंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार रात को चिकित्सक ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मंगलवार सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने और परिजनों की बिना जानकारी और मौजूदगी के ऑपरेशन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि जिस समय ऑपरेशन किया गया उस समय वे घर पर थे। अस्पताल से उन्हें फोन कर अस्पताल जल्दी आने के लिए कहा। जब वे अस्पताल पहुंचे तो महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चार दिन में इलाज के नाम पर 70 हजार रुपये जमा कराने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीण चिकित्सक के कक्ष में घुस गए। उनकी चिकित्सक के साथ जमकर नोंकझोक और धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। दोपहर में परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद भी शाम चार बजे तक ग्रामीण अस्पताल में धरने पर बैठे रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान संजीव शास्त्री, प्रभात मलिक, वैशर, मुकुल, आशु, अरविंद व पप्पन आदि मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

एक सप्ताह पहले भी दो लोगों की मौत पर हुआ था हंगामा
इसी निजी अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले बनत निवासी व्यक्ति की बुखार से और जंधेड़ी निवासी किसान की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। उस समय दोनों के परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया था। पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन शव अपने-अपने गांव ले गए थे। उस समय भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed