फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over the statement of killing the missing youth and throwing him in the canal, jam was created outside the police station

Meerut News: लापता युवक की हत्या कर नहर में फेंकने के बयान पर हंगामा, थाने के बाहर जाम लगाया

Sun, 06 Oct 2024 06:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the statement of killing the missing youth and throwing him in the canal, jam was created outside the police station
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी दोस्त द्वारा सत्यम की हत्या कर नहर में फेंकने के बयान पर परिजनों ने शनिवार को थाने पर हंगामा किया। थाने के बाहर जाम भी लगाया। पुलिस के समझाने पर शांत हुए। लेकिन शाम के समय पर फिर थाने के बाहर जाम लगा दिया। हिरासत में लिए गए दोस्त ने वीडियो कॉल पर बताया उसे मीवा मार्ग पर छोड़ दिया था। इसके बाद नहीं पता कि कहां गया। परिजनों ने रविवार दोपहर 12 बजे तक तलाश के लिए समय दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी रणजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका पुत्र सत्यम (24) झब्बर मंडी स्थित बेकरी में एक माह से नौकरी कर रहा था। 3 अक्तूबर की रात दुकानदार ने वेतन लेने के लिए बुलाया था, वह तभी से गायब है। पूछे जाने पर दुकानदार ने बताया कि तीन चार लड़के सत्यम को बुलाकर ले गए थे। काफी तलाश के बावजूद कोई पता नहीं चला है। मोबाइल भी बंद आ रहा है। सत्यम के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शनिवार को परिजन थाने में बैठे आरोपी युवक के पास पहुंचे तथा पूछताछ की। परिजनों के अनुसार, युवक ने बताया कि उसने सत्यम को मारकर नहर में फेंक दिया है। सत्यम और आरोपी दोनों दोस्त थे। इसके बाद परिजनों ने थाने में हंगामा किया तथा कुछ मिनट के लिए थाने के बाहर जाम लगाया। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सत्यम की तलाश में लगे हुए हैं। परिजनों को साथ लेकर थाना प्रभारी नहर पर पहुंचे तथा सत्यम की तलाश में लग गए। वहीं, देर शाम फिर से परिजन ने थाने के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने परिजनों की आरोपी से वीडियो काॅल पर बात कराई। आरोपी ने बयान बदलते हुए कहा कि सत्यम को मीवा मार्ग पर पीर के पास छोड़ दिया था। वह कहां गया, उसे नहीं पता। परिजनों ने पुलिस को रविवार दोपहर 12 बजे तक सत्यम का सुराग लगाने का समय दिया है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है। लापता सत्यम की नहर तथा अन्य स्थानों पर तलाश कराई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालने में भी जुटी है। आरोपी दोस्त को साथ लेकर सत्यम की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed