{"_id":"64a5de6f18015e95d605f165","slug":"uproar-over-the-death-of-a-child-due-to-electrocution-in-a-pole-sardana-news-c-44-1-smrt1055-459-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खंभे में करंट से बच्चे की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खंभे में करंट से बच्चे की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में बिजली के खंभे में करंट उतरने पर एक बच्चे की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भी जेई मौके पर नहीं पहुंचा। मोहल्ले के लोगों ने उर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर दिया। एसडीएम व एक्सईएन ऊर्जा निगम मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। देर शाम बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मोहल्ला कुम्हारान में बुधवार दोपहर इरशाद का बेटा रिहान (11) चौक की तरफ से घर जा रहा था। गली के मोड़ पर खड़े जर्जर विद्युत खंभे में करंट पर बच्चे का हाथ लगा तो करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को खंभे से अलग कर तुरंत सीएचसी सरधना लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव साथ लेकर घर आ गए।
उधर, घटना की सूचना के बाद भी ऊर्जा निगम का कोई अधिकारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। जिसे लेकर लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने झिटकरी रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पर हंगामा किया। तभी एसडीएम जागृति अवस्थी, तहसीलदार नटवर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और निगम की लापरवाही के मामले में कार्रवाई की बात कही। परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद एक्सईएन अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नया खंभा लगवाने की बात कही। देर शाम परिजनों ने रिहान के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
लापरवाही में जेई पर गिरी गाज
मोहल्ला कुम्हारान में करंट से बच्चे की मौत के मामले में अवर अभियंता की लापरवाही सामने आई है। एक्सईएन ने कार्रवाई करते हुए जेई संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। एक्सईएन अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मोहल्ला कुम्हारान में रिहान की करंट से मौत के मामले में सूचना के बावजूद जेई मौके पर नहीं पहुंचे। निगम ने जेई की इस हरकत की निंदा की है। लोगों ने उन्हें बताया कि खंभा बदलवाने के लिए उन्होंने कई बार जेई को प्रार्थना पत्र दिए।