फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over stopping women from casting fake votes in councilor by-election

Meerut News: पार्षद उपचुनाव में फर्जी वोट डालती महिलाओं को रोकने पर हंगामा

Wed, 18 Dec 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping women from casting fake votes in councilor by-election
मेरठ..कंवलजीत..लिसाड़ी गेट के वार्ड 76 में वार्ड के उपचुनाव में वोट डालकर आते वोटर......संवाद - फोटो : संवाद
मेरठ। पार्षद उपचुनाव में फर्जी वोट डालती महिलाओं को रोकने पर एआईएमआईएम और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में मंगलवार को हाथापाई हो गई। हंगामा होने की सूचना पर लिसाड़ीगेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के लोगों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया। बताया गया है कि सुबह और शाम मतदान धीमा हुआ, जबकि दोपहर को पांच बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। 35 प्रतिशत ही मतदान होना बताया है।
विज्ञापन

वार्ड-76 लिसाड़ीगेट में एआईएमआईएम की महिला पार्षद की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके चलते मंगलवार को लिसाड़ीगेट के 18 बूथों पर मतदान हुआ। एक बूथ पर बुर्का पहनने तीन महिला फर्जी वोट डालती हुई पकड़ ली। एआईएमआईएम और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। फर्जी मतदान करने वाली महिलाओं को भेजने का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगया। जिसको लेकर वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। चुनाव अधिकारी एसडीएम सदर कमल किशोर ने बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर गड़बड़ी की शिकायत आई तो कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। इससे पहले एआईएमआईएम की प्रत्याशी नगमा, निर्दलीय कहकशां और वहीदन के बीच चुनावी मुकदमा होना बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed