फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over stopping farmers from meeting the Chief Minister

Meerut News: मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को रोकने पर हंगामा

Sun, 22 Feb 2026 08:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping farmers from meeting the Chief Minister
खरखौदा में प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को रोकती पुलिस(संवाद)
गंगा एक्सप्रेस वे पर जमीन अधिग्रहण के विरोध में मेरठ पीएम की रैली में जा रहे थे
विज्ञापन

-किसान नहीं माने तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
-काफी प्रयास के बाद वापस लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए 291 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के विरोध में 16 माह से धरने पर बैठे चार गांव के किसान रविवार को ट्रैक्टरों से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मिलने जाने लगे। खरखौदा पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों को थाने के सामने रोक लिया। किसानों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते किसान धरना स्थल पर लौट गए।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे मेरठ में औद्योगिक गलियारे के लिए दूसरे चरण की 291 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहण के विरोध में गांव छतरी, खड़खड़ी, गोविंदपुर व खरखौदा के किसान पिछले 16 माह से खरखौदा में ही छतरी मोड पर लगातार धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि वह अपनी जमीन नहीं देना चाहते। अपनी मंशा को प्रशासन और शासन तक अपनी मंशा जाहिर कर कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री तक उनकी मांग नहीं पहुंचाई जा रही।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ आ रहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किसान सुबह ही धरना स्थल पर पहुंच गए। जैसे ही किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर किसान सौपाल सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की रैली की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उनका हल्का विरोध किया। किसान नहीं माने बाद में पुलिस ने थाने के सामने रोड पर बैरिकेड लगाकर किसानों का रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से प्रधानमंत्री की रैली में जाने की अपील की लेकिन पुलिस के सामने किसानों की एक न चली। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद बाद में किसान वापस धरना स्थल पर लौट गए। इस मौके पर राजकुमार ,कृपाल सिंह, लीलू नागर, ऋषिपाल, कपिल त्यागी, नीरज त्यागी, सुनील त्यागी, ब्रजपाल प्रधान, संतरपाल, सोमवीर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed