फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over slapping brother-in-law in court

Meerut News: कचहरी में साले को थप्पड़ मारने पर हंगामा

Sun, 22 Sep 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over slapping brother-in-law in court
सहारनपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बने मध्यस्थता केंद्र में उस समय हंगामा हो गया, जब युवक ने अपने साले के थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी और उसके साथियों को हिरासत में लिया है। दहेज की खातिर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला था। पति के भाई पर दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

देबवंद निवासी एक युवती का निकाह दिसंबर 2022 में गाजियाबाद निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि दहेज मांगने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति के भाई ने दुष्कर्म किया। वह तब से मायके में रह रही है। यह फिलहाल मामला जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर में बने मध्यस्थता केंद्र में चल रहा है। शनिवार को विवाहिता अपने भाई और पिता के साथ तारीख पर मध्यस्थता केंद्र में आई हुई थी। आरोप है कि पति ने मध्यस्थता केंद्र के अंदर उसके भाई के थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को हिरासत में लेकर कोतवाली सदर बाजार भेज दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांंच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed