{"_id":"68bb57180379c6c69b0cd2fe","slug":"uproar-over-permission-for-bhoomi-pujan-of-katha-meerut-news-c-14-1-mrt1027-967804-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा के भूमि पूजन में अनुमति को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा के भूमि पूजन में अनुमति को लेकर हंगामा
विज्ञापन
सुनील कैथवास....भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के लिये भूमिपूजन के पूर्व परमिशन नही होन
मेरठ। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की कथा का आयोजन 8 से 16 सितंबर तक विक्टोरिया पार्क में होना है। इसके लिए दिव्य शक्ति ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार दोपहर 1 बजे भूमि पूजन का समय निश्चित किया गया था। परम पूज्य श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती जी महाराज और अन्य महामंडलेश्वर विक्टोरिया पार्क में पहुंच गए थे, इसी बीच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार वहां पहुंचे और ने विक्टोरिया पार्क में आयोजन की अनुमति न होने की बात कही इसे लेकर काफी देर हंगामी हालात बने लेकिन बाद में अधिकारी लौट गए।
समिति के पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास सभी अनुमति हैं।
इस बीच जय श्री राम के नारे लगाए गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए। दिव्य शक्ति ट्रस्ट से जुड़े संतोष शुक्ला ने बताया कि समिति ने आयोजन संबंधी सभी अनुमति ली थी। जगह को लेकर पुलिस अधिकारियों को गलतफहमी थी जो दूर कर दी गई है।
इस बीच भूमि पूजन का कार्य परम पूज्य श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में हुआ। पूजन कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार ने कहा कि भूमि पूजन से किसी को नहीं रोका गया है। किस स्थान पर मंच बनेगा इस बारे में इस संबंध में समिति से जानकारी ली गई थी।