फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over molestation of sports factory owner's wife

Meerut News: स्पोर्ट्स फैक्टरी मालिक की पत्नी से छेड़छाड़ पर बवाल

Sat, 11 Mar 2023 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar over molestation of sports factory owner's wife
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ध्यानचंद नगर में स्पोर्ट्स फैक्टरी के कर्मचारी ने पड़ोसी फैक्टरी मालिक की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में महिला के परिजनों ने कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। देरशाम फैक्टरी में पथराव और तोड़फोड़ भी की। दोनों पक्षों ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी कर्मचारी को मानसिक रूप से कमजाेर बताया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पुलिस के मुताबिक, ध्यानचंदनगर स्थित स्पोर्ट्स फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पड़ोस में बनी स्पोर्ट्स फैक्टरी की मालिक की पत्नी को अश्लील इशारे और कमेंट कर दिए। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी तो परिवार के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे पड़ोसी फैक्टरी मालिक अपने साथियों के साथ फैक्टरी में पहुंचे। जहां आरोपी कर्मचारी काम करता है। उन्होंने दोबारा कर्मचारी से मारपीट की और फैक्टरी में पथराव किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर काफी देर तक हंगामा चला। दोबारा पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि एक पक्ष ने छेड़छाड़ व दूसरे ने मारपीट और पथराव की तहरीर दी है। वहीं एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed