फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence

यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

Wed, 04 Oct 2023 04:52 PM IST
कपिल kapil कपिल कुमार, डिजिटल डेस्क, मेरठ
कपिल कुमार, डिजिटल डेस्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Oct 2023 04:52 PM IST
सार

Uproar over division of UP : यूपी के बंटवारे की मांग लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। जहां कई विपक्षी नेता मंत्री संजीव बालियान के समर्थन में उतर आए तो वहीं भाजपा नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। आखिर कौन-कौन कर रहा बालियान का समर्थन, रिपोर्ट में पढ़िए-

विज्ञापन
Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में दिए गए केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के बयान ने सियासी बवाल मचा रखा है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग पहले भी उठ चुकी है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव को चौखट पर देख विपक्षी नेताओं ने बालियान के बयान का समर्थन करते हुए इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। पश्चिमी यूपी के मेरठ (क्रांतिधरा) से उठा यह मुद्दा भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है।

विज्ञापन


वहीं, संजीव बालियान के बयान से जाट आरक्षण का मुद्दा फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। इस बात के सियासी गलियारे में कई मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका बयान पार्टी की कोई दूरगामी योजना तो नहीं है। हालांकि बालियान का कहना है कि यह उनकी निजी राय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश बने। वैसे भी यह प्रदेश की जनता की मांग है।
विज्ञापन


अब देखना यही होगा कि क्या भाजपा अपने ही मंत्री की इस मांग को पूरा कर पाएगी या फिर चुनाव से पहले इस मुद्दे को दबा दिया जाएगा। आगे विस्तार से सभी दिग्गजों के बयान पढ़िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
इमरान मसूद - फोटो : Amar Ujala

इमरान मसूद ने किया संजीव बालियान का समर्थन 
सहारनपुर के कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भी संजीव बालियान का समर्थन किया है। उन्होंने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने वाली मांग को जायज बताया है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग प्रदेश बने, ये वक्त की मांग है। इमरान मसूद ने कहा कि डॉ. संजीव बालियान केंद्रीय राज्यमंत्री है, उनका हर लफ्ज वजन रखता है, यूं ही नहीं उन्होंने यह मुद्दा उठाया है। वैसे मोदी है तो मुमकिन है, शायद उन्हें समझ आ जाए। पश्चिमी उप्र के हर व्यक्ति की वही भावना है, जो संजीव बालियान की है। न्याय के लिए 750 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। राजनीतिक रूप से भी भेदभाव हो रहा है।

इमरान मसूद ने गुर्जरों का मसला उठाते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी में गुर्जरों की बड़ी तादात होने के बाद भी गुर्जर कैबिनेट मंत्री नहीं है। गुर्जरों को सही प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। हम तो पहले से ही अलग राज्य के पक्षधर रहे हैं। अलग राज्य होगा तो विकास के साथ समद्ध प्रदेश हो और सभी समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
मलूक नागर - फोटो : फेसबुक

अलग राज्य की मांग पूरी करने का वक्त आया: मलूक नागर 
बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा है कि 70 साल से लंबित चल रही पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को पूरा करने का वक्त आ गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग राज्य बनने की जो उम्मीद जताई है, केंद्र सरकार को संसद से उसे पारित कर देना चाहिए। अलग राज्य को हमारा पूर्ण समर्थन है।
 

बसपा सांसद मलूक नागर ने बताया कि संसद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। वर्ष 1955 में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने उत्तर प्रदेश को तीन भागों में बांटने की पुरजोर वकालत की थी। वर्ष 1953 में दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश ने पश्चिमी यूपी को दिल्ली में मिलाने का सुझाव दिया था। चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह भी राज्य के बंटवारे के पक्ष में थे। 

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : Amar Ujala

लोगों से धोखा कर रहे मंत्री 
रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि संजीव बालियान जाट आरक्षण को भूल चुके हैं और जाट समाज को इस मांग से भटकाना चाहते हैं। जबकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर बैठक आयोजित कर कहा था कि समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिलाया जाएगा। उनकी सरकार आरक्षण दिलाएगी, इसके लिए प्रधानमंत्री से वार्ता की जाएगी, लेकिन वह अपने ही वादे को भूल चुके हैं और अब वोटों की राजनीति कर रहे हैं। अब लोगों का ध्यान आरक्षण से हटाकर अलग प्रदेश बनाने पर ला रहे हैं। वह लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं।

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद - फोटो : Amar Ujala

अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी बोले... 
अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने कहा कि मंत्री जी सरकार में हैं। अगर वह चाहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने तो उसे धरातल पर लाएं। इस प्रकार मंच पर झूठे वादे करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने जाट आरक्षण को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व संजीव बालियान की ओर से ही जाटों को आरक्षण दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन चुनाव के बाद सबकुछ भूल गए। अब लोगों को मुद्दे से भटकाया जा रहा है।

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
संगीत सोम - फोटो : Amar Ujala

संगीत सोम बोले- ऐसे तो पश्चिमी यूपी बन जाएगा मिनी पाकिस्तान 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग मिनी पाकिस्तान बनने को बढ़ावा देना है। भाजपा नेता एवं सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि वेस्ट यूपी को दिल्ली प्रदेश में शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में पश्चिमी यूपी अलग राज्य बनाए जाने की पैरवी की जो कि वेस्ट यूपी के भविष्य को देखते हुए सही नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
लक्ष्मीकांत वाजपेयी - फोटो : Amar Ujala

इन भाजपा नेताओं ने साधी चुप्पी
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। हालांकि काफी टटोलने के बाद उन्होंने कहा कि यह पार्टी की नीति में शामिल नहीं है, कुछ नहीं कहना है। व्यक्तिगत विचार व्यक्त करने का सबको अधिकार है। मैं इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा।

Uproar over division of UP: Opposition leaders supported Sanjeev Balyan but BJP stalwarts maintained silence
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मंत्री के बयान के समर्थन में नहीं है। उनका कहना है कि इसमें मेरी कोई राय नहीं है। मुझे कुछ नहीं कहना है। पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी इसे जायज मांग न मानते हुए इसका खुलकर विरोध किया है।

उधर, डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि अलग राज्य का गठन मेरी निजी राय है, जनता भी कई दशकों से इस मांग को उठा रही है। जनता इस मांग को लेकर चलेगी तो मैं उनका पूरा साथ दूंगा। क्योंकि अलग प्रदेश बनने से पश्चिम का और अधिक विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed