{"_id":"679e79a2c4fa7bb526099022","slug":"uproar-over-discovery-of-three-heads-of-protected-animals-near-phulbagh-colony-meerut-news-c-72-1-mrt1062-128240-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फूलबाग काॅलोनी के पास संरक्षित पशुओं के तीन सिर मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फूलबाग काॅलोनी के पास संरक्षित पशुओं के तीन सिर मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर भाजपा नेता अंकित चौधरी ने किया पुलिस का सूरजकुंड पर घेराव
नौचंदी और सीओ सिविल लाइन ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। फूलबाग काॅलोनी में शनिवार को नाले में संरक्षित पशुओं के तीन कटे हुए सिर मिलने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और नौचंदी पुलिस का घेराव कर दिया। सीओ सिविल लाइन ने मामले को शांत कराया और 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा नेता शांत हुए। पुलिस ने फिलहाल सिर को दफना दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
शनिवार दोपहर तीन बजे बसपा कार्यालय के सामने कुछ लोगों ने नाले में पड़े तीन सिर देखे। जिसके बाद उन्होंने सूचना भाजपा नेता अंकित चौधरी को दी। वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कॉल कर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग रखी। नौचंदी थाना प्रभारी और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और संरक्षित पशुओं के सिर को दफनाने के लिए भिजवा दिया। इस मौके पर सौरभ पंडित, सरवन, शुभम अग्रवाल, हर्ष पंडित, अंकुर प्रजापति, सौरव अत्री, सौरव राठी आदि मौजूद रहें।
इस दौरान भाजपा नेता अंकित चौधरी ने चेतावनी दी कि 48 घंटे में कटान करने वाले आरोपी नहीं पकड़े जाते तो वह आंदोलन करेंगे। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।