फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over construction of boundary wall of religious place

Meerut News: धार्मिक स्थल की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर हंगामा

Wed, 15 Jan 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction of boundary wall of religious place
मौके पर एकत्र लोगों ने ध्वस्त की मजार, किसी भी पक्ष की ओर से नहीं की गई शिकायत
विज्ञापन

सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और चिकित्सक दंपती में हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में मंगलवार को धार्मिक स्थल की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव और पड़ोसी चिकित्सक डॉ. राजीव आनंद व उनकी पत्नी नीलिमा आनंद आमने-सामने आ गए। हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ।
साकेत कॉलोनी में दीवान पब्लिक स्कूल से शिक्षिका पद से रिटायर मृदुला यादव का परिवार रहता है। वह सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष हैं। उनके पति विजय यादव रिटायर्ड बिग्रेडियर हैं। पड़ोस में डाॅ. राजीव आनंद और उनकी पत्नी डाॅ. नीलिमा आनंद रहते हैं। दोनों की कोठी के पास में कई वर्ष से एक मजार बनी हुई थी। मृदुला यादव का कहना है कि वह अपनी कोठी की सुरक्षा को लेकर लोहे के तार लगवा रही थीं। गंदगी न फैले और आवारा पशु न घुसे, इसके लिए मजार की भी चहारदीवारी का निर्माण भी कराने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक दंपती ने निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री और मजदूरों को काम करने से रोक दिया। इसे लेकर मृदुला यादव की चिकित्सक दंपती से कहासुनी हो गई। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हंगामे के बीच एकत्र लोगों ने मजार ध्वस्त कर दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि विवाद की सूचना पर थाने से पुलिस मौके पर गई थी। बाद में मामला शांत हो गया था। किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed