फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in the bank lasted for 4 hours on suspicion of missing jewelery from the locker

लॉकर से ज्वेलरी गायब होने के शक में 4 घंटे चला बैंक में हंगामा

Sat, 08 Jan 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the bank lasted for 4 hours on suspicion of missing jewelery from the locker
लॉकर से ज्वेलरी गायब होने के शक में 4 घंटे चला बैंक में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली के सुभाष बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर से ज्वेलरी गायब होने का शक होने पर करीब चार घंटे तक शाखा में हंगामा चला। तीन सगी बहनों के लॉकर इसी बैंक शाखा में हैं। गलती से एक बहन अपनी ज्वेलरी दूसरी के लॉकर में रखकर भूल गई थी। डेढ़ साल बाद बैंक पहुंची तो अपने लॉकर में ज्वेलरी न पाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी घंटों तक बैंक में मौजूद रही।
थाना कोतवाली के स्वामीपाड़ा की रहने वाली तीन बहनें मनीषा शर्मा, श्वेता शर्मा और डा. विनीता के सुभाष बाजार स्थित एसबीआई में अलग-अलग 3 लॉकर हैं। मनीषा शर्मा अहमदाबाद गुजरात में पति के पास रहती हैं। डा. विनीता बुलंदशहर के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और श्वेता प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। श्वेता नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे मनीषा शर्मा और श्वेता शर्मा बैंक में अपने लॉकर चेक करने पहुंचीं। मनीषा के लॉकर से एक दो तौले का हार व श्वेता के लॉकर से करीब 20 तोले की ज्वेलरी गायब मिली। इसके बाद दोनों बहनों ने बैंक कर्मियों पर ज्वेलरी गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब 4 घंटे तक चले हंगामे के बाद उन्होंने अपनी तीसरी बहन डा. विनीता को भी फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन

डा. विनीता ने अपना लॉकर चेक किया तो मनीषा व स्वेता की ज्वेलरी भी उनके लॉकर में मिल गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। बैंक में चले हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घंटों तक वहीं जमी रही। मनीषा शर्मा ने फोन कर अपने मामा महेश चंद शर्मा को भी बैंक में बुला लिया था। महेशचंद शर्मा रिटायर जज बताए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed