{"_id":"60de2ad98ebc3edfe35793f4","slug":"uproar-created-at-the-commissionerate-crossroads-over-the-death-of-the-young-man-meerut-news-mrt5454352183","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर कमिश्नरी चौराहे पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर कमिश्नरी चौराहे पर किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। घर से दोस्तों के साथ निकले इंचौली क्षेत्र के गांव सैनी निवासी युवक उस्मान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों से जब मौत का राज नहीं खुला तो परिजन थाने पहुंच गए। आरोप है कि थाना पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की और हादसा बताकर परिजनों को टरका दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार पुलिस ऑफिस पहुंचा और जांच के साथ कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने बामुश्किल उन्हें शांत किया।
हंगामा कर रहे लोगों में शामिल ग्राम सैनी निवासी रिजवान ने बताया कि 23 जून की सुबह 11 बजे फिटकरी निवासी पंकज और शराफत उनके बेटे उस्मान को जरूरी काम बताकर घर से बुलाकर ले गए। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति भी उनके साथ रहे। रात को जब उनका बेटा घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की। अगले दिन उन्हें किसी से पता चला कि उस्मान अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। वह अस्पताल पहुंचे, जहां उस्मान ने उन्हें बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। उसके दोस्तों ने उसे पहले नशा कराया और फिर टेंपो में ले जाकर बीच रास्ते में धक्का दे दिया। रिजवान का कहना है कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्हें शक है कि घर से लेकर जाने वाले दोस्तों ने ही उनके बेटे को मारा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
---
हंगामे के दौरान बन गए हाथापाई के हालात
मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर हंगामे के दौरान ग्रामीणों के पुलिस से हाथापाई के हालात बन गए। इनमें महिलाएं तो अधिक आक्रोशित नजर आईं। उन्हें समझाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल रहा। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को शांत किया और उन्हें वहां से भेजा।
विज्ञापन
---
उस्मान के साथ हुई घटना की जांच कराएंगे
- इस मामले में एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि परिवार के लोगों ने उस्मान की हत्या की आशंका जाहिर की है। उसके दोस्तों और अन्य लोगों से बात करने के साथ ही अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी ताकि पता चल सके उस्मान के साथ क्या घटना हुई है।
-----