फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uproar by BJP against illegal occupation of the pond

तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ भाजपाइयों का हंगामा

Sun, 09 Aug 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
uproar by BJP against illegal occupation of the pond
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहउल्लापुर में तालाब की जमीन कब्जाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हंगामा किया। उन्होंने इसकी डीएम से शिकायत करने चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम फतेहउल्लापुर वार्ड 55 स्थित नगर निगम के तालाब पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा करने के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष शहजाद अली एवं शादाब अल्वी, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, तुषार शर्मा, शिवम एवं अनुज आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र निवासी अजीत, विनोद, इकराम, सोनू, मुकेश, रामप्रसाद आदि ने तालाब पर अवैध कब्जा किया हुआ है। यदि ये लोग कब्जा नहीं छोड़ेंगे तो इनके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम करने की चेतावनी दी। वहीं, लेखपाल कुंवरपाल ने बताया कि तालाब की जमीन पर लोगों ने काफी समय से अवैध कब्जा किया हुआ है। उन्हें बेदखली के नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed