फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at the police station of villagers including the rape victim

दुष्कर्म पीड़िता सहित ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

Wed, 10 Mar 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station of villagers including the rape victim
दुष्कर्म पीड़िता सहित ग्रामीणों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। करीब एक सप्ताह पूर्व हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का बदमाशों द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने और महिला रिश्तेदार को गोली मारने के मामले में तीन लोगों को नामजद कराया गया था। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने नामजद एक आरोपी को मेरठ कचहरी में दबोच लिया। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को खरखौदा पुलिस को सौंप दिया। लेकिन खरखौदा पुलिस इससे इनकार कर रही है। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी सहित कई दर्जन महिला-पुरुषों ने थाना पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए घेराव तथा हंगामा किया।
27 फरवरी की रात लोहिया नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर महिला रिश्तेदार को गोली मारने व उसका अपहरण कर जंगल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने तीन लोगों को नामजद कराया था। एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर के भाई व उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों ने नामजद एक आरोपी को मेरठ कचहरी में दबोच लिया। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया तथा बाद में खरखौदा पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खरखौदा पुुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई। शाम को हिस्ट्रीशीटर की पत्नी व अन्य ग्रामीण खरखौदा थाने पहुंचे। पुलिस ने ऐसी किसी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया, जिस पर उन्होंने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए हंगामा और थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मेरठ कचहरी में आपस में झगड़े की सूचना मिली थी। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया था। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें खरखौदा पुलिस को सौंप दिया था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। - बृजेश कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed