{"_id":"67fad8f5839a0f16460d8b13","slug":"uproar-at-the-police-station-for-not-registering-a-named-case-of-murder-meerut-news-c-72-1-smrt1021-131720-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज न करने पर थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज न करने पर थाने पर हंगामा
विज्ञापन
भावनपुर थाना के गांव राली चौहान निवासी युवक की मोत के बाद नामजद मुकदमा दर्ज न होने पर थाने पहुं
परिजनों का आरोप बुलेट की टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने की थी मारपीट
अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी राली चौहान निवासी दीपक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बुलेट की टक्कर और मारपीट में घायल राली चौहान निवासी दीपक की उपचार के दौरान मौत के मामले में हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज न करने पर परिजनों ने शनिवार को थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत किया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी दीपक (37) मंगलवार को गेसूपुर मार्ग पर गेहूं की फसल काटकर घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दीपक घायल हो गया था। आरोप है कि दीपक ने विरोध किया तो बुलेट सवारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बुलेट की टक्कर से दीपक के पेट में गंभीर अंदरुनी चोट आ गई थी। पीड़ित परिजनों को कुछ भी बताए घर जाकर लेट गया। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
दीपक के बहनोई भंवर सिंह निवासी पचगांव पट्टी अमरसिंहपुर ने अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन बाद भंवर सिंह ने राली चौहान गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज न होने पर शनिवार को पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ भावनपुर थाने पहुंचा। बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सीओ शिवप्रताप सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।