फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at block office against rigging the voter list in connivance

साठगांठ कर मतदाता सूची में धांधली के खिलाफ ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा

Sun, 24 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar at block office against rigging the voter list in connivance
साठगांठ कर मतदाता सूची में धांधली के खिलाफ ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम रामनगर के ग्रामीणों ने वोट कटवाने एवं जुड़वाने में धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री व चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन सौंपकर खंड विकास अधिकारी व सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की।
ब्लॉक परिसर में ग्राम रामनगर के लोगों ने खंड विकास अधिकारी व सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर हंगामा किया। ग्राम रामनगर निवासी दावेदार रोहित धामा ने आरोप लगाया कि तीन जनवरी को खंड विकास कार्यालय पर साक्ष्यों के समेत 53 वोट कटवाने के लिए लिखित आवेदन किया था। जिसमें बताया कि कालूराम पुत्र कृपाल सिंह 20 वर्ष पूर्व परिवार समेत गांव छोड़कर मोदीनगर चले गए। इसके बाद भी उक्त लोगों क ेगांव रामनगर की मतदाता सूची में नाम अंकित हैं। आरोप है उन्होंने साक्ष्यों के साथ उक्त लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर दूसरे पक्ष के साथ मिलकर चुनाव हराने की धमकी दी हैं। उन्होंने साठगांठ कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिया। आरोप है कि खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने विकास के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वहीं, रोहित धामा ने ब्लॉक कार्यालय पर मुख्यमंत्री व चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, हंगामा बढ़ता देख ब्लॉक के कर्मचारियों ने लोगों को शांत कर मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में भारती धामा, योगेंद्र गुर्जर, रवि धामा, अजीत सिंह, मोनू गुर्जर, रणपाल गुर्जर, शिवा गुर्जर,आदेश आदि मौजूद रहे। वहीं, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने मतदाता सूची की सही ठहराया तथा आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाना सुरक्षित
परीक्षितगढ़। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण पूरा हुए 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सभी स्वस्थ हैं। उन्होंने टीके को सुरक्षित बताते हुए खुशी जाहिर कर 28 जनवरी को कर्मचारियों से टीका लगवाने की अपील की। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि वह टीका लगवाने के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। वहीं, 28 जनवरी को सभी चिह्नित स्वास्थ्यकर्मी बिना डरे टीका अवश्य लगवाएं और अफवाह पर ध्यान न दें। चिकित्सक संजीव कुमार ने बताया कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुरक्षित हैं। डॉ. फैजल इदरीश ने कहा कि वह अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीपीएम इकरार अहमद ने बताया कि वह सौभाग्यशाली है कि उन्हें टीका लगवाने का मौका मिला। आईओ गंगा प्रसाद का कहना है कि टीके के बारे में भ्रांतियां निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed