फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar among students after finding rotten vegetables in CCSU hostel

Meerut News: सीसीएसयू के हॉस्टल में सड़ी सब्जियां मिलने पर छात्रों का हंगामा

Sun, 10 May 2026 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar among students after finding rotten vegetables in CCSU hostel
सीसीएसयू में खराब सब्जी के विरोध में कुलपति आवास पर धरना प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : स्वयं।
- छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में रविवार को सड़ी हुई सब्जियां मिलने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कुलपति आवास के बाहर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि पूरी फीस देने के बावजूद हॉस्टल के मैस ठेकेदार की ओर से छात्रों को सही गुणवत्ता का खाना नहीं दिया जा रहा है। हॉस्टल के हजारों छात्रों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाएगा।
छात्रों के अनुसार सीसीएसयू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल के मैस में रविवार को छात्रों को सड़ी-गली सब्जी मिली। छात्र नेता विनीत चपराणा, अक्षय बैसला सहित अन्य ने छात्रों के साथ मिलकर हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से उन्हें खाने में कमी लग रही थी। जब उन्होंने मैस के अंदर जाकर देखा तो वहां सड़ी-गली सब्जी मिली। इस सब्जी से तैयार खाना ही छात्रों को दिया जा रहा था।
विज्ञापन

छात्रों ने इकट्ठा होकर कुलपति आवास पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने विवि के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि पूरी फीस देने व नियमों का पालन करने के बावजूद उन्हें खराब खाना देकर सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। लगभग सभी हॉस्टलों में खाने व गंदगी की समस्या को लेकर ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विवि प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार का कहना है कि पांच सदस्यीय छात्रों की समिति बनाई गई है। समिति की रिपोर्ट के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। छात्रों की आपत्तियों को निस्तारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed