फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPCA and won the match Lucknow

यूपीसीए और लखनऊ ने जीता मैच

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
UPCA and won the match Lucknow
भमाशाह पार्क में शॉट मारता यूपीसीए का खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
भामाशाह पार्क में आयोजित आठवें ऑल इंडिया वैभव मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को यूपीसीए रेड और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने जीत हासिल की। क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि रविवार को यूपीसीए रेड और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।
विज्ञापन


विवेक कुमार ने 73 और श्रेष्ठ सागर ने 45 रन की पारी खेली। वहीं यूपीसीएल रेड की टीम ने 35.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रियम गर्ग ने 55, समीर चौधरी ने 46 और लाखन रावत ने 39 रन बनाए। दूसरा मैच क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुआ। कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। जवाब में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने 32.2 ओवर में 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। सोेमवार को झारखंड, कानपुर के बीच और यूपीसीए, लखनऊ के बीच मैच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed