फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Yamuna river flowing fast, 20 hour closed rail traffic, three trains canceled

यूपी: उफान पर यमुना नदी, 20 घंटे बंद रहा रेल यातायात, तीन ट्रेनें हुईं रद्द

Mon, 30 Jul 2018 10:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
UP: Yamuna river flowing fast, 20 hour closed rail traffic, three trains canceled
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

यमुना शामली और बागपत में खतरे के निशान पर बह रही है। दिल्ली में जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना पुल पर करीब 20 घंटे के लिए रेल यातायात रोक दिया गया है। इससे दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग की कुछ ट्रेनों को शाहदरा में रोका गया तो कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। तीन ट्रेनें रद्द की गईं हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली रेलमार्ग पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद और साहिबाबाद में रोका जा रहा है। इंटरसिटी एक्सप्रेस को मेरठ से ही वापस कर दिया गया। शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा में नदी की ठोकरें टूट गई, जिस कारण आसपास के खेतों में पानी घुस गया।

विज्ञापन

रेल अधिकारियों के मुताबिक रविवार व सोमवार को दिल्ली के यमुना पुल पर 20 घंटे तक ट्रेनों का यातायात बंद रहा। इस दौरान दो दिनों के लिए 27 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त की गई और सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। निरस्त की गई ट्रेनों में दिल्ली-शामली- सहारनपुर मार्ग की तीन पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इस मार्ग की कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया हैं। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने तक सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शाहदरा तक किया गया है।

सहारनपुर- मेरठ- दिल्ली रेल मार्ग पर भी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद और साहिबाबाद में रोका जा रहा है। सोमवार को अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को सिर्फ मेरठ तक चलाया गया और वहीं से वापस कर दिया गया। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर गाजियाबाद से आगे नहीं जा पाई। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर वाया शामली शाहदरा से वापस हो गई। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें प्रभावित हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed