फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up woman Sold three times asualted sexualy many times case field

महिला को तीन बार बेचा, बंधक बनाकर दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश

Sun, 09 Sep 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 09 Sep 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
up woman Sold three times asualted sexualy many times case field
gang rape

घटना यूपी के बागपत की है जहां एक गांव में महिला को तीन बार बेचे जाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पचास हजार में खरीदी गई महिला से बंधक बनाकर कई दिनों तक बलात्कार किया। शुक्रवार की रात में वह किसी तरह घर से भागकर पास के गांव में पहुंच गई। यहां महिला ग्रामीणों को घायल अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। महिला की आपबीती सुन पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। जानें क्या था पूरा मामला :-

विज्ञापन

ग्रामीणों को घायल हालत में मिली महिला

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में घायल महिला ग्रामीणों को पड़ी मिली। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। 

हालत में सुधार होने पर महिला ने बताया कि वह लाल कुर्ती मेरठ की रहने वाली है। उसके माता-पिता की बीमारी के चलते कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसका एक भाई और भी था जो पेपर मिल में दुर्घटना में मर चुका है। उसके मामा ने इसका फायदा उठाकर उसे बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेचा। व्यक्ति ने तीन माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखा-प्यासा रखकर दरिंदों ने किया महिला का उत्पीड़न

इसके बाद उसने बड़ौत क्षेत्र के दूसरे गांव में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दो सितंबर को छपरौली क्षेत्र के एक गांव में उसे बेचा गया। पचास हजार रुपये में खरीदी गई महिला को घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे भूखा-प्यासा रखकर पिटाई की गई। 

शुक्रवार की रात में वह किसी तरह मौका पाकर घर से भाग निकली और पास के गांव में पहुंच गई। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि घायल महिला की सूचना तो मिली थी। उसको डायल 100 पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। महिला को मेरठ  रेफर किया गया  यहां महिला के बयान के मुताबिक मामले की छानबीन की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed