फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Woman dies after giving birth to baby girl in Muzaffarnagar, hospital accused of negligence

UP: मुजफ्फरनगर में बच्ची को जन्म देते ही महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Wed, 07 Sep 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Sep 2022 11:33 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के भोपा स्थित आदर्श हॉस्पिटल में थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
UP: Woman dies after giving birth to baby girl in Muzaffarnagar, hospital accused of negligence
अस्पताल में हंगमा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला की प्रसव के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपा स्थित आदर्श हॉस्पिटल में थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी महिला शवाब जेहरा को मंगलवार शाम प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि रात के समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, महिलाओं समेत 30 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, जिसमें महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन महिला की तबीयत खराब हो गई। 

अचेत अवस्था में महिला चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए कहा। मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने वापस भोपा पहुंचकर अस्पताल में महिला का शव रख हंगामा किया, और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानें।पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed