फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: wife hidden Such a secret for three years husband shocked after knowing eality

शादी के बाद तीन साल तक पत्नी ने छुपाए रखा ऐसा राज, हकीकत जानकर उड़ गए पति के होश   

Thu, 13 Sep 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 13 Sep 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
up: wife hidden Such a secret for three years husband shocked after knowing eality
सुहागरात को दुल्हन की पिटाई

यूपी के बागपत में एक युवक ने जब अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लिए तब वह बेहद खुश था। दुल्हन को घर लाने के बाद वह निश्चिंत हो गया कि अब उसके घर को उसकी पत्नी बेहतर तरीके से संभाल लेगी। तीन साल तक दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे थे। लेकिन एक दिन पत्नी का ऐसा राज उसे पता चला कि जिसे जानकर पति के पैरों तले की जमीन खिसक गई। जानें आखिर क्या था माजरा :-  

विज्ञापन

मामला यूपी के बागपत का है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी पंकज ने बताया कि 23 जनवरी 2014 को रुड़की निवासी रीतू के साथ उसकी शादी हुई। पत्नी से 2017 तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जिसके बाद दोनों ने चिकित्सक से सलाह लेने की बात की।  

युवक पत्नी के साथ मेरठ पहुंचा जहां चिकित्सक से उसका इलाज कराया तो पता चला कि वह किन्नर है। पत्नी ने इलाज के बहाने उससे 80 हजार रुपये भी ठग लिए। जब उसे इसका पता चला तो  युवक ने पत्नी को छोड़ दिया। युवक ने इस संबंध में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी पत्नी रीतू, रमेश राजपूत और जितेंद्र पुत्र सूरजभान, कुसुम देवी पत्नी रमेश चंद निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार उत्तराखंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed