फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: widow woman raped by his brother in law in muzaffarnagar after promising her to marry

यूपी: शादी का झांसा देकर विधवा भाभी को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज   

Tue, 04 Sep 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
UP: widow woman raped by his brother in law in muzaffarnagar after promising her to marry
रेप

मामला मेरठ के मुजफ्फरनगर का है जहां भाभी को प्रेमजाल में फंसाकर परिवार के ही देवर ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कई माह तक यौन शोषण के बाद पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने आर्यसमाज में कर ली शादी। बाद में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

आगे जानें क्या था पूरा मामला:-

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडिता ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी सोनू नामक युवक से हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के अनुसार कई माह पूर्व पति की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार के ही एक देवर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

महिला का आरोप है कि  देवर ने इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। बाद में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी देवर ने एक अगस्त को शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद जब वह देवर के घर पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर सात अगस्त को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से आरोपी देवर व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed