यूपी: मेरठ में 3 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, पश्चिमी विक्षोभ से बिगडे़गा मौसम, बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में नए साल का स्वागत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। शुक्रवार को सुबह शाम शून्य दृश्यता के साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसी तरह शनिवार को भी सुबह 11:30 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन धूप नजर नहीं आई।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 14.4 डिग्री तो रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के मुताबिक पांच जनवरी तक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि बारिश होने तक कोहरे का असर सुबह बना रहेगा। गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: होटल में पुलिस का तमंचे पर डिस्को, हर्ष फायरिंग और हमले में उलझा सिपाही को गोली मारने का मामला
हाईवे पर सुरक्षित नहीं सफर
हाईवे पर जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने ज्यादातर स्थानों पर संकेतक या रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा रखे हैं, जिससे हाईवे पर सफर जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में घने कोहरे के बीच बहुत ही सुरक्षा के साथ वाहन को चलाना चाहिए।
कोहरे में लगा भीषण जाम
सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते भीषण जाम में यात्री फंसे रहे। टोल कर्मियों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। शाम को फिर से लोगों को टोल के दोनों तरफ जाम से जूझना पड़ा। मोदीपुरम हाईवे पर भी जाम ने परेशान किया।
स्मॉग का हमला बढ़ा
शहर में वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से स्मॉग का हमला बढ़ गया। शुक्रवार को एक्यूआई 383 रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 308 रहा था।