फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Update: AQI increased by 87 percent in Meerut, people breath is troubled due to smog

पश्चिमी यूपी में प्रदूषण का कहर: 87 फीसदी बढ़ा AQI, सांसों पर छाया सकंट, घने स्मॉग से बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 03 Nov 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में प्रदूषण का कहर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को AQI 87 फीसदी तक बढ़ गया। जिससे सांसों पर सकंट छाया हुआ है।

विज्ञापन
UP Update: AQI increased by 87 percent in Meerut, people breath is troubled due to smog
मेरठ में प्रदूषण का कहर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सर्दी के सीजन में दूसरी बार मेरठ की हवा गुरुवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित रही है। मेरठ का एक्यूआई 186 से बढ़कर 349 पर पहुंच गया है। जिस कारण से लोगों के सांसों पर भी संकट पैदा हो गया है। पिछले 24 घंटे में AQI में करीब 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


एनसीआर में लगातार हवा की सेहत खराब हो रही है। बढ़ता प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। अभी तक दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में ही एक्यूआई 300 के पार पहुंच रहा था, वहीं गुरुवार को मेरठ में भी एक्यूआई ने छलांग लगाई। एक्यूआई 186 ये बढ़कर 349 पर पहुंच गया है। दीपावली की रात 380 एक्यूआई पहुंच गया था। इस सीजन में दूसरी बार गुरुवार को शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि तीन स्टेज लागू कर दी गई है। उनका कहना है कि जिस तरह से तेजी से एक्यूआई बढ़ा है, यह चिंता की बात है। इसकी रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय छाया स्मॉग, बदल बदला रहा मौसम
मौसम में आ रहे परितर्वन के चलते गुरुवार सुबह के समय घना स्मॉग छाया रहा। आधी रात से ही स्मॉग शुरू हो गया था और सुबह के समय और भी ज्यादा दिखाई दिया। सुबह करीब आठ बजे भी हाईवे पर लाइट जलानी पड़ी। स्मॉग का असर ज्यादा होने के चलते सुबह के समय लोगों को काफी दिक्कत हुई।

वहीं मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान थोड़ा कम हुआ है, लेकिन रात का तापमान बढ़ा है। अभी दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। 

ऐसे करें बचाव 
- सुबह सैर पर खाली पेट न जाएं 
- ड्राइविंग के समय कार के शीशे बंद रखें 
- नियममित रूप से श्वसन संबधी व्यायाम करें 
- परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें 
- धूम्रपान से बचें 
- घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें 
- घर के आसपास धूल हो तो पानी का छिड़काव अवश्य करें 
- घर की विंडो और दरवाजे बंद रखें 
- बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें, कम से कम वाहनों का प्रयोग करें 
- सुबह और शाम की वॉक से भी बचें 

शहर के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई

जयभीमनगर 395 
पल्लवपुरम 307
केसरगंज 317
दिल्ली रोड 345
तेजगढ़ी चौराहा 327
हापुड़ चौराहा 321
मेडिकल 338
शॉप्रिक्स मॉल 332
बेगमपुल 325



टॉप टेन प्रदूषित शहर

बहादुरगढ़ 435
भिवानी 440
जिंद 426
चरखी दादरी 458
दिल्ली 452
गुरुग्राम 440
गाजियाबाद 419
ग्रेटर नोएडा 426
नोएडा 427
रोहतक 443


पिछले दस दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स 
तारीख  एक्यूआई
25 280
26 243
27 316
28 248
29 268
30 230
31 251

नवंबर-
तारीख एक्यूआई
1 250
2 186
3 349

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed