फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Two lesbian friends... their family members put restrictions so they went to Punjab to get married

UP: दो समलैंगिक सहेलियां... परिजनों ने लगाई बंदिश तो शादी करने के लिए चली गईं पंजाब, मेरठ में हंगामा

Sat, 14 Dec 2024 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Dec 2024 12:22 AM IST
सार

एक माह पहले दोनों युवतियां एसएसपी ऑफिस पहुंची थीं और अफसरों के सामने समलैंगिक विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। अफसरों ने इस संबंध में कानून क्या है, पता करने की बात कहकर दोनों को लौटा दिया था। 

विज्ञापन
UP: Two lesbian friends... their family members put restrictions so they went to Punjab to get married
एक सहेली के घर के बाहर हंगामा करते सामाजिक संस्था के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम क्षेत्र की युवती को सिविल लाइन क्षेत्र निवासी सहेली लेकर लापता हो गई। शुक्रवार को भाजपा नेताओं के साथ परिजन सहेली के घर पहुंचे और ड्रग्स देकर समलैंगिक रिश्तों में धकेलने और अपहरण करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सिविल लाइन पुलिस आरोपी युवती के परिजनों को लेकर थाने आ गई। थाने में भी काफी देर तक हंगामा हुआ। पीड़ित परिजनों ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

पल्लवपुरम और सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी दो युवती आबूलेन स्थित एक रेडिमेड शोरूम में काम करती थीं। बताया गया है कि दोनों ने लिव इन में रहने का निर्णय लिया। कचहरी जाकर इसके लिए स्टांप पेपर पर कागज तैयार करा लिए। इसके बाद पल्लवपुरम निवासी युवती को सहेली अपने घर ले गई और साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पल्लवपुरम निवासी युवती के परिजनों को इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए। किसी तरह वह अपनी बेटी को घर ले आए। उसके सहेली से मिलने पर बंदिश लगा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पहले दोनों युवतियां एसएसपी ऑफिस पहुंची थीं और अफसरों से मदद की गुहार लगाई थी। दोनों ने समलैंगिक विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी, अफसरों ने दोनों युवतियों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। इसकी भनक पल्लवपुरम निवासी युवती के परिवार को लगी तो उन्होंने सख्ती बढ़ा दी और अपनी बेटी को बागपत में मामा के यहां रहने के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली युवती पल्लवपुरम निवासी युवती से मिलने बागपत पहुंची और बहाने से उसे अपने साथ लेकर लापता हो गई। परिजनों को सूचना मिली तो वे भाजपा पल्लवपुरम मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता रस्तोगी और शालीन त्यागी के साथ अपनी बेटी को ढूंढते हुए आरोपी सहेली के घर पहुंच गए। उन्होंने संगीन आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। थाने में बेटी की सहेली के परिजनों ने बताया कि दोनों युवतियां पंजाब में हैं। सुबह तक दोनों को यहां बुला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों पंजाब जाकर शादी करेंगी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed