फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: two hundred year old tree was cut down in two hours in Muzaffarnagar, forest department did not even know

UP: दो घंटे में काट कर ले गए 200 साल पुराना पेड़, रात के अंधेरे में किया पिलखन का सफाया, वन विभाग को भनक तक नहीं

Thu, 09 Jun 2022 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jun 2022 02:31 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में कचहरी के सामने रात के अंधेरे में काटा गया पिलखन का पेड़, किसी को पता तक नहीं चला। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने जानकारी होने से इनकार कर दिया है।
 

विज्ञापन
UP: two hundred year old tree was cut down in two hours in Muzaffarnagar, forest department did not even know
गुपचुप काटकर ले गए 200 साल पुराना पेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक तरफ सरकार ने पर्यावरण को बचाने की मुहिम चला रखी है और दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर शहर के बीचोंबीच सड़क पर लगभग दो सौ साल पुराने पिलखन के पेड़ को रात में काट दिया गया। रात में सिर्फ दो घंटे में कचहरी के सामने स्थित पिलखन के पेड़ को काटा गया और किसी को पता नहीं चल। सुबह दुकानदार पहुंचे तो पेड़ मौके पर नहीं था। प्रशासन, वन विभाग और पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


कोर्ट रोड पर पुराने पुलिस क्लब और कचहरी के सामने लगभग 200 साल पुराना पिलखन का पेड़ एतिहासिक पेड़ था। कई दौर का गवाह रहे पेड़ का दुकानदारों और राहगीरों को सहारा था। आधी सड़क पर पेड़ की छांव रहती थी। इस मार्ग पर देर रात में भी लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन


सुबह चार बजे से वाहन निगलने शुरू हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि लगभग रात दस बजे तक दुकानदार घर गए थे, तब पेड़ मौजूद था। दिन निकलने पर पहुंचे तो वहां पेड़ नहीं मिला। पेड़ की सिर्फ जड़ ही रह गई थी। यह पेड़ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए यह बड़ा ठिकाना था। लोगों का कहना है कि यह पेड़ लगभग 200 साल पुराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत दे रहा था पेड़
कोर्ट रोड पर चश्मा विक्रेता राजन का कहना है कि तपती धूप में इस पेड़ के नीचे खड़े होने से गर्मी का अहसास कम हो जाता था। वह पूरा दिन इस पेड़ के नीचे बिता देते थे। पेड़ सैकड़ों साल पुराना था। पेड़ इतना बड़ा था कि आधी सड़क पर छांव रहती थी। 

40 साल से ऐसा ही देख रहा था
कोर्ट रोड पर पौधे बेचने वाले रामपाल कश्यप का कहना है कि 40 साल से वह इस पेड़ को ऐसा ही देख रहे थे। बुधवार सुबह आए तो अचंभे में रह गए। वह भी तेज धूप में इस पेड़ के नीचे ही खड़े हो जाते थे। ग्राहक आता तो अपनी दुकान पर पहुंच जाते थे। 

मामले की जानकारी कराएंगे : डीएफओ
डीएफओ कन्हैया पटेल का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि पेड़ काटने की अनुमति ली गई है कि नहीं। अपने अधीनस्थ से पता कराएंगे कि पेड़ कटान के लिए जरूरी प्रक्रिया हुई है कि नहीं। 

उन्हें नहीं मालूम: ईओ
ईओ हेमराज का कहना है कि उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है। पेड़ काटने की अनुमति पालिका से नहीं ली गई है। 

उनकी जानकारी में नहीं है: डीएम
डीएम सीबी सिंह का कहना है कि कोर्ट रोड से पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं है। पेड़ कटा है तो पालिका, वन विभाग से अनुमति ली गई होगी। वह पता कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed