यूपी: हाईकोर्ट के आदेश लेकर चौकी पहुंची दो सहेलियां, एक दूजे का हाथ थामकर खाई साथ रहने की कसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की अलग-अलग वर्ग की दो युवतियां रोहाना के एक कॉलेज में पढ़तीं थीं। पढ़ाई के दौरान ही करीब पांच साल पूर्व दोनों के बीच दोस्ती हुई और दो साल पहले इंटर करने के बाद उन्होंने पढ़ाई बंद कर दी। इसके बाद भी दोनों युवतियां संपर्क में रहते हुए एक-दूसरे के घर भी आती-जाती रहीं।
मंगलवार दोपहर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर रोहाना चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह को हाईकोर्ट के आदेश देते हुए खुद को बालिग व दोस्त बताकर एक-दूसरे के साथ ही रहने की बात कही। इस पर एसआई सतपाल सिंह ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराते हुए दोनों के परिजनों को चौकी पर बुला लिया।
पुलिस चौकी पर दोनों के परिजन उन्हें घर चलने के लिए समझाते रहे, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रहीं। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवतियों के परिजन उन्हें एक साथ ही रहने देने पर सहमत हो गए और इस बाबत लिखित में पुलिस को समझौतानामा दे दिया। इसके बाद एक युवती के परिजनों ने दोनों को अपने घर में ही रखने की बात कही, जिस पर पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को घर तक छोड़ आई।
इन्होंने कहा
सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने के लिए हाईकोर्ट के आदेश लेकर पुलिस के पास पहुंची थीं। दोनों के परिजन उनके एक साथ रहने पर सहमत हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक युवती के परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।