फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Two Gardeners from Meerut Found Murdered in Greater Noida Hostel, Roommate Missing

UP: निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की हत्या, मेरठ के थे दोनों युवक, साथ रहने वाला कामगार फरार

Sat, 09 May 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2026 11:07 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित निर्माणाधीन हॉस्टल में मेरठ के दो मालियों की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार और भारी वस्तु से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया। कमरे में साथ रहने वाला तीसरा कामगार घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन
UP: Two Gardeners from Meerut Found Murdered in Greater Noida Hostel, Roommate Missing
शीशपाल और इंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में मेरठ के फिटकरी और अब्दुल्लापुर गांव के दो माली इंद्र (45) और शीशपाल (45) की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार और भारी वस्तु से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों के साथ कमरे में ठहरा तीसरा कामगार वारदात के बाद से फरार है। 

विज्ञापन


नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित कर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दो कामगारों के खून से लथपथ शव मिले।

कामगारों की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी इंद्र (45) और इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी निवासी शीशपाल (45) के रूप में हुई है। तीन दिन पहले ही ठेकेदार उन्हें काम पर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2027: बंगाल के बाद UP फतह की तैयारी , बूथों पर बढ़ी सक्रियता, संगठन को धार देने मैदान में उतरे बड़े नेता

उनके साथ मेरठ का ही एक अन्य कामगार भी आया था, जो अब फरार है। पुलिस ने बताया कि करीब चार घंटे तक मामले का दबाए रखा गया। सुबह छह बजे साथी कामगारों ने शव देखा था, लेकिन ठेकेदार ने मौके पर पहुंचने तक पुलिस को सूचना नहीं देने को कहा। करीब 10 बजे डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं। कमरे में एक कुकर भी मिला है, जिसमें खिचड़ी थी, लेकिन उसे खाया नहीं गया था। पुलिस को आशंका है कि तीनों कामगारों ने देर रात कमरे में शराब पी थी और खाना बनाने के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। जांच में सामने आया कि दोनों मृतकों के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को कमरे से एक फावड़ा भी मिला है। 

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पीछे से फावड़े से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल किया और बाद में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। कमरे की स्थिति देखकर लगता है कि वारदात देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुई।

हत्या के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शवों के साथ कमरे में ही मौजूद रहा। सुबह करीब चार बजे वह हॉस्टल के मुख्य गेट तक पहुंचा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इतनी सुबह बाहर जाने का कारण पूछा तो उसने शौच जाने की बात कही और बाहर निकलकर फरार हो गया।

मोबाइल फोन न होने से जांच में चुनौती
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एडीसीपी सुधीर कुमार और नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और आरोपी में से किसी के पास मोबाइल फोन नहीं था। ऐसे में पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। अब पुलिस हॉस्टल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मृतक इंद्र के बहनोई से तहरीर मांगी है। 

दो दिन पूर्व ही नोएडा गया था फिटकरी से शीशपाल
फिटकरी गांव निवासी शीशपाल दो दिन पहले ही गांव से नोएडा में काम करने गया था। उसने अगले सप्ताह घर आने के बात कही थी। परिजनों के अनुसार, पिता दौलतराम गांव में मजदूरी करते हैं। शीशपाल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। इसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसने जल्द कमाना शुरू कर दिया था।

पहले वह गांव में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह नोएडा निवासी ठेकेदार योगेश के संपर्क में आया। जिसके बाद उसने ज्यादा कमाने के लिए नोएडा में काम करने की ठानी। बीते छह मई को ही वह काम के लिए नोएडा चला गया।

उसने गुरुवार दोपहर में घर पर बात की थी और एक सप्ताह बाद घर आने को कहा था। परिजनों के अनुसार पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई। वहीं, इंचौली पुलिस ने भी उनसे संपर्क किया। पिता ने भी जयभीम नगर निवासी अभिषेक पर हत्या का आराेप लगाया गया है। उधर, अब्दुलापुर के नई बस्ती में इंद्र उर्फ धर्मेंद्र की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उसकी पत्नी रीमा और चारों बच्चों का रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद

दोनों मृतकों के साथ कमरे में ठहरा तीसरा कामगार वारदात के बाद से गायब है। प्रथम दृष्टया उसी पर हत्या का शक है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी। - राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed