फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Intensifies Ground Strategy for Mission UP 2027, Focus on Booth-Level Activation

मिशन 2027: बंगाल के बाद UP फतह की तैयारी, बूथों पर बढ़ी सक्रियता, संगठन को धार देने मैदान में उतरे बड़े नेता

Sat, 09 May 2026 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2026 10:28 AM IST
सार

भाजपा ने मिशन यूपी 2027 के लिए संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पदाधिकारी मैदान में उतर आए हैं।

विज्ञापन
BJP Intensifies Ground Strategy for Mission UP 2027, Focus on Booth-Level Activation
सीएम योगी, विधानसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल समेत तीन राज्यों में चुनावी फतह के बाद भाजपा अब मिशन यूपी- 2027 पर केंद्रित हो गई है। बूथों पर कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सक्रिय किया जा रहा है। बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ जुटकर काम कर रहे हैं। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है ताकि चुनावी अभियान में कोर-कसर न रहे।

विज्ञापन


 नवंबर 2024 में शुरू हुई भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। मेरठ में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए। गहमागहमी के बीच 16 मार्च 2025 को महानगर अध्यक्ष के रूप में विवेक रस्तोगी का मनोनयन किया गया, लेकिन जिलाध्यक्ष की घोषणा लटक गई। अति पिछड़ा वर्ग को तरजीह देते हुए 26 नवंबर 2025 को भाजपा ने हरवीर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: राज्यमंत्री से मिलीं महिलाएं, बोलीं- 4 इंच की दीवार पर टिके मकान, सेटबैक छोड़ा तो गिर जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 17 मार्च 2026 को महानगर की कार्यकारिणी घोषित की गई लेकिन जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई है।  इसमें सबसे अधिक खींचतान तीन महामंत्री के पदों को लेकर चल रही है। जातीय समीकरणों को भी कसौटी पर परखा जा रहा है। जिन जातियों के नेता जिलाध्यक्ष बनने में नाकाम रहे, उन नेताओं को उपाध्यक्ष या महामंत्री पदों पर समायोजित किया जाना है। 2027 के चुनाव निकट देखकर शीघ्र ही गठन पूरा होने के आसार हैं।


 

प्रदेश कार्यकारिणी में जगह पाएंगे मेरठ के नेता
प्रदेश कार्यकारिणी में कई नेता शामिल हो सकते हैं। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी उपाध्यक्ष के बाद प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। एमएलसी अश्विनी त्यागी लंबे समय तक प्रदेश मंत्री, उपाध्यक्ष और महामंत्री रह चुके हैं। इस समय पूर्व सांसद कांता कर्दम प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

देवेंद्र सिंह भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल रहे हैं। अवनीश त्यागी इस समय प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व पर हैं। इसी तरह पश्चिम क्षेत्र से अन्य जिलों से भी कई नेता प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में भी पुराने नेताओं के साथ नए कार्यकर्ताओं को भी स्थान मिल सकता है।

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं वेस्ट यूपी के चेहरे
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई नेता मंत्रिमंडल में शामिल होने के दावेदार हैं। इसमें जाट समाज से मुरादाबाद निवासी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय जाना जा रहा है। अभी तक उपेक्षित चल रहे त्यागी समाज से भी एक चेहरा शामिल हो सकता है। इसमें मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी और एमएलसी अश्विनी त्यागी दावेदार हैं। गुर्जर समाज से एमएलसी अशोक कटारिया, दादरी विधायक तेजपाल सिंह, एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी मंत्री बनने के दावेदारों में शामिल है।

ये हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के दावेदार
क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में एमएलसी मोहित बेनीवाल, नरेश त्यागी एडवोकेट, सुनील भराला, डीके शर्मा, जयकरण गुप्ता, नरेश गुर्जर एडवोकेट, बसंत त्यागी, डॉ. विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, नवाब सिंह नागर, इंद्रपाल प्रजापति, अजीत चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के कंधों पर ही 2027 के चुनाव की कमान रहेगी।

अभियान पर पूरा जोर
नारी शक्ति वंदन अभियान अभी पूरा हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की गतिविधियां इस समय चल रही हैं। भाजपा के बड़े पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर अभियान में काम कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह आ गया है, जो मिशन 2027 में पार्टी के लिए ऊर्जा का संचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed