यूपी : एक्सप्रेस-वे पर शराब से भरा ट्रक पलटा, चंद मिनट गायब हुईं बोतलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक अनोखा नजारा सामने आया। दरअसल मामला यूपी के बागपत का है जहां एक अवैध शराब से लदा मिनी ट्रक पलट गया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला :-
चंद मिनट में साफ हुईं सभी बोतलें
एक्सप्रेस-वे पर बागपत के लहचौड़ा गांव के पास शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में रखी शराब की पेटियां बिखर गईं। आस पास के ग्रामीणों को जैसे ही यह बात पता चली ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई। थोड़ी ही देर में ट्रक में लदी सारी शराब साफ हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लेकिन तब तक सारी शराब लुट चुकी थी।
हरियाणा से गाजियाबाद ले जाई जा रही थी शराब
सूचना पर चांदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक्सप्रेस वे पर शराब की एक बोतल तक नहीं बची। वहीं ट्रक चालक भी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। एसआई देशराज के मुताबिक ट्रक में हरियाणा मार्का शराब लदी हुई थी। शराब हरियाणा से तस्करी कर गाजियाबाद ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसारट्रक को एक्सप्रेस वे हटवाया गया और मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की जा रही है। वहीं ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।