{"_id":"6767c380469435f33d0531db","slug":"up-tragic-accident-in-meerut-mother-and-eight-year-old-son-died-due-to-truck-collision-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां और चार माह के बेटे की मौत, चिल्लाता रहा पति, नहीं रुका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां और चार माह के बेटे की मौत, चिल्लाता रहा पति, नहीं रुका ट्रक
Sun, 22 Dec 2024 01:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:15 PM IST
सार
टक्कर लगते ही बाइक चला रहा भूपेंद्र दूर जाकर गिरा। पत्नी और बेटा ट्रक के पहियों के नीचे फंस गए। भूपेंद्र चिल्लाता रहा, लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के नानू रतोली संपर्क मार्ग पर गन्ने के ट्रक के नीचे कुचलने से महिला और उसके चार माह के बच्चे की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कासमपुर निवासी भूपेंद्र अपने पत्नी 28 वर्षीय दीपा व चार माह के बेटे हिमांश शर्मा को लेकर को दीपा के मायके रतौली आ रहे थे। गांव रतौली से करीब एक किलोमीटर पहले सामने से आ रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचलने से दीपा और उसके हिमांश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और बेटे को खोने के बाद बेसुध बैठा भूपेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि टक्कर लगने से भूपेंद्र दूर जाकर गिरा। जबकि दीपा व हिमांश शर्मा को ट्रक घसीटता ले गया। भूपेंद्र ने बताया कि उसने उठकर ट्रक चालक को रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने ट्रक को भगा दिया। दीपा व हिमांश ट्रक के पीछे के टायर के बीच में फंस गए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम करते किसानों को आता देख ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण ने हंगामा कर दिया। परिजन मौके पर ट्रक मालिक, चालक व मिल मलिक को बुलाने की मांग पर पड़े रहे। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भूपेंद्र ने तड़पते हुए कहा कि मेरी तो दुनिया उजड़ गई।