{"_id":"5fea3bea8ebc3e41a73fbdbf","slug":"up-to-31-chance-to-fill-bank-exam-form-city-news-mrt5178780170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 31 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 31 तक मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल के 80 के करीब कोर्सों में अब बैक परीक्षा फॉर्म 31 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं। विवि ने अंतिम बार सोमवार को तिथि बढ़ाई है। इसके बाद किसी को मौका नहीं दिया जाएगा। इनमें वे छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं, जो कोरोना के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे।
कोविड-19 के कारण इस बार कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर के 80 से ज्यादा कोर्सों में सिर्फ फाइनल इयर की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं थी। इनमें एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल थे। इन कोर्सों का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिन छात्र-छात्राओं की इस रिजल्ट में बैक आई है, उनको डिग्री पूूरी करने का विवि ने मौका दिया गया है। 21 दिसंबर से यूजी-पीजी के ट्रेडिशनल, प्रोफेशनल, सेमेस्टर और बीएड फाइनल इयर में ये परीक्षा भरे जा रहे हैं। सोमवार को अंतिम तिथि के बावजूद बहुत कम संख्या में फॉर्म भरे गए हैं। अब छात्र 31 तक फॉर्म भर सकते हैं और प्रिंट आउट कॉलेजों में एक जनवरी तक जमा कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा विवि में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि दो जनवरी है। इनमें बीए, बीकॉम रेग्युलर-प्राइवेट, बीएससी रेग्युलर, एमए-एमकॉम प्राइवेट, एलएलबी फाइनल, बीएड फाइनल, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी कृषि, बीएससी कृषि रेग्युलर के कोर्स शामिल हैं।