फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: three injured in fight over minor dispute in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: आपसी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल  

Fri, 08 Mar 2019 06:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
UP: three injured in fight over minor dispute in muzaffarnagar
खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया जिसमें एक महिला समेत कुल तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी नसीम ने पड़ोसी के घर की दीवार से लगाकर ईंट लगा रखी थी। शुक्रवार को पड़ोसी हाजी सईद ने नसीम को हटाने के लिए बोला तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। थोड़ी देर चली कहां सुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से हाजी सईद व उसका पुत्र सलीम घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से परवीन पत्नी शौकत घायल हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed