फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: three-day camp of BKU to be organized in Prayagraj today, read latest update

UP: आज से प्रयागराज में लगेगा भाकियू का तीन दिवसीय विशेष शिविर, मेरठ-मुजफ्फरनगर से रवाना होंगे कार्यकर्ता

Tue, 16 Jan 2024 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jan 2024 12:04 AM IST
सार

गन्ना मूल्य और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रयागराज में आज से चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: three-day camp of BKU to be organized in Prayagraj today, read latest update
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रयागराज में आज से चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। गन्ना मूल्य और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि इसे लेकर संगठन की ओर से रेलवे अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संगठन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर सिटी स्टेशन पर रवाना होने से पहले एक बैठक की जाएगी और अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

  
मुजफ्फरनगर में भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत ने बताया कि प्रदेश भर से किसानों के प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर से किसान मंगलवार को  बड़ी संख्या में रवाना होंगे। 18 जनवरी तक यह शिविर चलेगा। गन्ना मूल्य, आवारा गोवंशीय पशुओं समेत खेती किसानी से जुड़े अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed