फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: There was violence and crowd out of control in the show of Bollywood actor Sahil Khan, the police attacked by sticks

यूपी: बॉलीवुड कलाकार साहिल खान के रोड शो में अराजकता, भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Wed, 15 Sep 2021 10:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

मेरठ में बुधवार को बॉलीवुड कलाकार साहिल खान को देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाकर काबू किया। 

विज्ञापन
UP: There was violence and crowd out of control in the show of Bollywood actor Sahil Khan, the police attacked by sticks
बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लाठियां फटकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉलीवुड कलाकार साहिल खान की एक झलक पाने के लिए गढ़ रोड पर सैकड़ों युवा बेकाबू हो गए। पुलिस ने कई बार लाठी फटकार कर बेकाबू भीड़ को हटाने का प्रयास किया। साहिल खान गढ़ रोड पर एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। आयोजकों ने उत्साहित भीड़ को देखते हुए बिना अनुमति के ही साहिल खान को खुली जीप में बैठाकर रोड शो निकाल दिया। इसके चलते गढ़ रोड पर डेढ़ घंटे जाम के हालात बन गए।

विज्ञापन


एन चंद्रा की फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड स्टार बने साहिल खान को देखने के लिए युवाओं की भीड़ गढ़ रोड राधा गोविंद मंडप के पास दोपहर दो बजे ही पहुंच गई थी। साहिल खान शाम पांच बजे यहां एक हेल्थ सप्लीमेंट के शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे। शहर में साहिल के आने पर एक डांस एकेडमी की तरफ से प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया था। आयोजन से पूर्व पुलिस या प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई। आयोजकों ने साहिल खान को खुली जीप में बैठाकर रोड शो निकलवा दिया। डिवाइडर की एक साइड पूरी तरह बंद हो गई। हालात ये हो गए कि साहिल खान का शोरूम के अंदर पहुंचना भी मुश्किल हो गया। भारी भीड़ के चलते न शोरूम का रिबन कटा और न ही प्रेसवार्ता हो पाई। केक कटिंग कर साहिल खान लौट गए। तीन से चार पुलिसकर्मियों को कई बार लाठी फटकारनी पड़ी। कुछ युवा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की छत पर तो कुछ मंडप के पोल पर चढ़ गए। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि आयोजन से पहले कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों को दिया जाएगा नोटिस
गढ़ रोड पर जाम लगने की सूचना पर नौचंदी पुलिस को मौके पर भेजा गया था। आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन से ली थी या नहीं, इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। आयोजकों को नोटिस दिया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

रोड शो नहीं दी गई थी अनुमति
जिला प्रशासन की तरफ से रोड शो के संबंध में कोई अनुमति नहीं दी गई थी। कोविड की गाइड लाइन को देखते हुए किसी भी परिस्थिति में 50 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं दी जा रही है। - चंद्रेश सिंह, एसीएम, सिविल लाइंस

यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

200 लोगों की थी अनुमति : आयोजक
पुलिस और प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया गया था, साथ ही अनुमति भी ली गई थी। भीड़ अधिक होने के कारण संपूर्ण व्यवस्था बिखर गई। प्रेसवार्ता और उद्घाटन से जुड़े कई कार्य भी नहीं किए जा सके। - शिवम अग्रवाल, आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed