फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: The girl gangraped and thrown on highway filed a case against three man

यूपी : गैंगरेप के बाद युवती को हाईवे पर फेंका, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 23 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
UP: The girl gangraped  and thrown on highway filed a case against three man
Rape in India
यूपी के बागपत में युवती को अगवाकर गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन दिन पूर्व बड़ौत-कोताना रोड पर बेहोश हालत में मिली युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसके बाद शनिवार की सुबह होश आने पर अस्पताल से निकलते ही युवती को अगवा कर लिया गया और तीन युवकों ने गैंगरेप कर हाईवे पर फेंक दिया। मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई वहीं पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल से घर के लिए निकली थी युवती

घटना बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को अगुवा कर तीन लोगों ने गैंगरेप कर गुफा बाबा मंदिर के पास फैंक दिया था। उसने परिजनों को सूचना दी थी, तब जाकर शनिवार की रात्रि उसने कोतवाली में तहरीर दी थी, उसे पुन: जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।      
20 जुलाई को एक युवती कोताना रोड स्थित मोबाइल की दुकान के पास बेहोश हालत में पडी मिली थी, सूचना पर 108 एंबुलेस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह युवती को जिला अस्पताल से छुटटी मिल जाने के बाद एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उसे अगुवा कर लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद युवती को हाईवे पर स्थित गुफा मंदिर के पास डालकर आरोपी युवके फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मोबाइल की दुकान पर बेहोश मिली थी युवती

बेहोश हालत में पड़ी युवती को लोगों ने दोबारा जिला अस्पताल भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पीड़िता के भाई ने शनिवार की रात कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक युवती शामली जनपद के थानाभवन के एक गांव की रहने वाली है, और वह बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के साथ आयी थी, और 20 जुलाई से लापता थी। 
उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रेप के मामले में रिपेर्ट दर्ज कर ली है और उसका डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाल बीएस सिरोही  के अनुसार यह मामला संदिग्ध है। यह मोबाइल की दुकान पर फोन लेने गयी थी और बेहोश हो गयी थी। फिर भी इसमें जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed