फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP TET Paper Leaked: Another accused arrested from Meerut, took photocopy of leaked question paper from teacher by paying five lakh rupees on UP TET

UP TET Paper Leaked: मेरठ से एक और आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख रुपये देकर शिक्षक से ली थी लीक हुए प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी

Tue, 30 Nov 2021 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Nov 2021 11:35 PM IST
सार

यूपी टीईटी परीक्षा पत्र लीक कराने के मामले में एसटीएफ ने मेरठ निवासी मेरठ में गौरव मलान निवासी टप्पल अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
UP TET Paper Leaked: Another accused arrested from Meerut, took photocopy of leaked question paper from teacher by paying five lakh rupees on UP TET
आरोपी गौरव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर आउट करने के मामले में एसटीएफ ने मेरठ निवासी मेरठ में गौरव मलान निवासी टप्पल अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि उसने 5 लाख रुपए देकर अलीगढ़ के निर्दोष चौधरी से लीक हुए टीईटी का पेपर की फोटो कॉपी ली थी। 

विज्ञापन


एसटीएफ की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि निर्दोष चौधरी प्राइमरी स्कूल सिकंदराबाद कासगंज में शिक्षक है। एसटीएफ निर्दोष की तलाश में दबिश दे रही हैं।

शामली के युवकों को 50 हजार में बेची थी पेपर की फोटोकॉपी
शामली कोतवाली मे तीनों युवकों ने पूछताछ में बताया, उन्होंने टीईटी का पेपर मथुरा में गौरव पुत्र प्रमोद निवासी गांव हजियापुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ व दो अन्य युवको से 50 हजार रुपये में खरीदा था। इनका एक साथी अजय उर्फ बबलू गांव नाला थाना कांधला जिला शामली मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ:  स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये सामान हुआ बरामद
तीनों आरोपियों के कब्जे से ओरिजिनल पेपर और 17 हजार रुपये बरामद हुए। एसआईटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पेपर की फोटो कॉपी के नौ सेट बरामद हुए थे। इन्होंने शामली जिले के 50 लड़कों से संपर्क किया था और 50 हजार रुपये में पेपर बेचना तय किया था।  

एसटीएफ को अब राहुल के फुफेरे भाई और साथी की तलाश  
 टीईटी पेपर लीक मामले में सोमवार की रात बड़ौत नगर से गिरफ्तार किए गए छछरपुर के दुकानदार राहुल को एसटीएफ टीम ने पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बड़ौत कोतवाली में राहुल के साथ ही उसके फुफेरे भाई व एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ अब दोनाें की तलाश कर रही है।

एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने सोमवार की रात नगर में दबिश देकर छछरपुर गांव निवासी दुकानदार राहुल चौधरी पुत्र रविराज को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए थे। उसके पास से तीन मोबाइल और 25 पेज के प्रश्न पत्र के सेट भी बरामद हुए थे। राहुल की दुकान जेवी कॉलेज के पास है। बताया कि इस मामले में फिरोज निवासी किरठल पुत्र सुलेमान बागपत और बबलू उर्फ बलराम पुत्र किरणपाल निवासी शाहडब्बर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बबलू राहुल का फुफेरा भाई है जबकि फिरोज साथी है। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि उसने बबलू उर्फ बलराम से पर्चा खरीदा था। हालांकि देर रात से ही धरपकड़ शुरू हो गई थी। सुबह होते-होते तो इसकी जानकारी सभी को लग गई थी, इसलिए राहुल ने पर्चे के बारे में किसी को नहीं बताया था। इसकी जानकारी केवल बबलू और फिरोज को ही थी। अभी दोनों फरार हैं, उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

दरोगा भर्ती की परीक्षा में भी सेंधमारी कर चुका है राहुल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल और उसके साथी दारोगा भर्ती परीक्षा में भी सेंधमारी कर चुके हैं। इसे लेकर भी टीम उससे पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि टीम को कई सुराग हाथ लगे है, जिनकी पुष्टि के लिए टीम जांच कर रही है।

राहुल के पास था द्वितीय पाली का प्रश्न पत्र
एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि राहुल के पास से बरामद परीक्षा प्रश्न का जो सेट बरामद हुआ है, वह 28 नवंबर को निरस्त हो चुकी टीईटी की द्वितीय पाली का था, जो उसे रवि उर्फ बंटी निवासी नाला थाना कांधला शामली ने 27 नवंबर को दिया था। राहुल ने यह प्रश्न पत्र कई लोगों को भेजा। रवि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बबलू मेरठ में चला रहा था लैब
एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बबलू उर्फ बलराम ने कंकरखेड़ा बाइपास मेरठ पर राधेश्याम विद्यापीठ लैब किराए पर ले रखी थी। उसने एलएएन केबल डालकर परीक्षा केंद्र का कंप्यूटर हैक करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। साथ ही परीक्षा में अपना सॉल्वर भी बैठाने की कोशिश की, लेेकिन इसमें भी सफल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed