फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP team selected for zonal competition

Meerut News: जोनल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम का चयन

Sun, 16 Nov 2025 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 16 Nov 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
UP team selected for zonal competition
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला खिलाड़ी
सुभारती विवि में चल रही दो दिवसीय महिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से सुभारती विवि में चल रही दो दिवसीय महिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसके आधार पर जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रदेश की टीम का चयन किया गया। यह टीम 15 से 18 जनवरी तक जम्मू में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से खेलेगी।
प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्वॉइंट फाइट में बलिया की प्रीति राय ने पहला, दिव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम में सहारनपुर की हिना ने पहला, मेरठ की अंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम वर्ग में मेरठ की भूमिका ने पहला, रीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम में मेरठ की प्रियंका ने पहला, गोरखपुर की मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम में नेहा ने पहला, हिंपल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम में गाजियाबाद की शशिकला पहले और गोरखपुर की सकीना दूसरा स्थान पर रही।
विज्ञापन

लाइट किक 70 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी की अंजली ने पहला, रायबरेली की रमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम में गोरखपुर की रिंकी ने पहला, गौतमबुद्धनगर की रवीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम में वाराणसी की अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम में गाजियाबाद की यशिका ने पहला, 48 किलोग्राम में लखनऊ की रिया ने पहला, मेरठ की मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम में मेरठ की मनीषा पहले स्थान पर रहीं। 18 आयु वर्ग में 60 किलोग्राम में गौतमबुद्धनगर की अनीका ने पहला और 55 किलोग्राम में छाया ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि प्रशांत गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अरविंद शेरवालिया, डॉ. विनीत त्यागी, रीमा त्यागी, सुशील कौशिक, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed