फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP T20 League: Lucknow Falcons retain Meerut's Priyam Garg.

यूपी टी-20 लीग : मेरठ के प्रियम गर्ग को लखनऊ फाल्कंस ने रिटेन किया

Fri, 10 Jul 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
UP T20 League: Lucknow Falcons retain Meerut's Priyam Garg.
- 14 अगस्त से शुरू हो रहा लीग का चौथा सीजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास और गोरखपुर लायंस के बाद अब लखनऊ फाल्कंस की ओर से भी शुक्रवार यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए रिटेन किए गए 12 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इन खिलाड़ियों में अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान रह चुके मेरठ के प्रियम गर्ग का नाम भी शामिल है।
यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स, काशी, नोएडा, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर की टीम प्रतिभाग कर रही है। इनमें काशी रुद्रास, मेरठ मेवरिक्स और गोरखपुर लायंस की टीम पहले ही 12-12 खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। मेरठ मेवरिक्स मेरठ के विजय कुमार, कार्तिक त्यागी, दिव्यांश राजपूत और रितुराज शर्मा को रिटेन किया है। काशी रुद्रास ने भी मेरठ के सुनील कुमार और गोरखपुर ने हरदीप को रिटेन किया है। अब लखनऊ की ओर से भी सूची जारी कर दी गई है। इसमें मेरठ के प्रियम गर्ग का नाम शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ की ओर से पहले ही भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया था। वह पहले ही रिटेन किए जा चुके थे। प्रियम गर्ग के पास भी काफी अनुभव है। वह आईपीएल में हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं और यूपी लीग में लखनऊ की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब भुवनेश्वर कुमार ट्रायल के माध्यम से टीम के अन्य सदस्यों को जोड़ने की तैयारी में जुटे हैं। लखनऊ में एक, दो और तीन जुलाई को आयोजित ट्रायल में वह शामिल रहे। जल्द ही नीलामी की प्रक्रिया भी होनी है। इसमें प्रत्येक टीम को 7-7 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है। वहीं मेरठ मेवरिक्स की ओर से भी ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही टीम की ओर से कैंप के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी और इसके बाद छह खिलाड़ियों का चुनाव ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से शुरू होंगे कानपुर सुपरस्टार के ट्रायल
मेरठ। यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार की टीम मेरठ के समीर रिजवी की कप्तानी में टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही है। टीम की ओर से भी ट्रायल की तैयारी कर ली गई है। शनिवार को कानपुर के कमला क्लब में ट्रायल शुरू होंगे। यह ट्रायल शनिवार और रविवार दो दिन चलेंगे। इसके माध्यम से करीब 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और फिर इसमें से छह खिलाड़ियों को चुना जाएगा। वहीं, 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा और सात खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से खरीदा जाएगा। एक टीम को 25 खिलाड़ी टीम में शामिल करने हैं। उम्मीद है कि कानपुर की ओर से भी जल्द सूची जारी की जाएगी। कानपुर के ट्रायल के लिए मेरठ से भी 250 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे। मेरठ के गांधी बाग, विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी समेत कई जगहों से मेरठ से क्रिकेटर वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed