{"_id":"675ebe18e4d23289ce004045","slug":"up-sunil-s-kidnapper-arjun-snatched-the-inspector-s-pistol-and-fired-caught-after-shooting-him-in-the-leg-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सुनील पाल के अपहरणकर्ता अर्जुन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पैर में गोली मारकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुनील पाल के अपहरणकर्ता अर्जुन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पैर में गोली मारकर पकड़ा
Sun, 15 Dec 2024 05:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:02 PM IST
सार
अर्जुन को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्जुन को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा था। उसके पास से किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार, दो लाख रुपये और फिरौती में इस्तेमाल किया गया मोबाइल मिला था। रविवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए ले जा रही थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अर्जुन के पैर में लगी। अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
