फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Sugar mills are not paying sugarcane payments, more then six hundred crore outstanding in Saharanpur

सहारनपुर : चीनी मिलें नहीं कर रहीं भुगतान, किसान परेशान, 626 करोड़ रुपये बकाया

Tue, 23 Mar 2021 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP Sugar mills are not paying sugarcane payments, more then six hundred crore outstanding in Saharanpur
गन्ना- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने के तमाम प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। सहारनपुर जनपद की शुगर मिलें किसानों के 626 करोड़ रुपये से अधिक दबाए बैठी हैं। गांगनौली शुगर मिल भुगतान में सबसे पिछड़ रही है। इस मिल ने अभी तक मात्र 4.62 प्रतिशत ही भुगतान किया है, करीब 235.47 करोड़ रुपये बकाया हैं।

विज्ञापन


समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। जनपद में अभी तक मात्र करीब 44 प्रतिशत ही भुगतान हुआ है। जिले में गांगनौली मिल भुगतान में सबसे पीछे और देवबंद मिल सबसे आगे है।

विज्ञापन

गन्ना क्रय अधिनियम के तहत मिल में सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर भुगतान करना होता है। इसके बाद भुगतान करने पर 15 फीसदी की दर से बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज देने का प्रावधान है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा और भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार कहते हैं कि सरकार समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान कराए, ऐसा नहीं होने पर बकाया पर ब्याज दिलाना सुनिश्चित करे। 

सभी चीनी मिलों को नोटिस भेजे गए हैं। मिल चीनी बेचकर भुगतान कर रही हैं। कोताही बरतने वाली शुगर मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी

शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य
शुगर मिल ----------- बकाया
देवबंद -------------- 56.31 करोड़ रुपये
गांगनौली --------- 235.47 करोड़ रुपये
शेरमऊ ------------- 94.06 करोड़ रुपये
गागलहेड़ी ---------- 73.51 करोड़ रुपये
नानौता ------------ 102.87 करोड़ रुपये
सरसावा ------------- 66.06 करोड़ रुपये
(नोट: गन्ना विभाग के 23 मार्च के आंकड़ों के अनुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed