फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: smuggling millions of rupees in the name of marriage, network is spread in many states

यूपी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, कई राज्यों में फैला नेटवर्क

Fri, 09 Mar 2018 12:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 09 Mar 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
up: smuggling millions of rupees in the name of marriage, network is spread in many states
युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शादी, लोन और जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ हो गया। जानिए कैसे लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते थे...  

विज्ञापन


मेरठ शहर में मेट्रो प्लाजा, बच्चा पार्क, बेगमपुल, लालकुर्ती और ब्रह्मपुरी समेत कई जगहों पर ऐसी फर्जी कंपनियां चल रही हैं। कहीं लोन तो कहीं जॉब दिलाने के अलावा शादी कराने की गारंटी इनके द्वारा दी जाती है। इन कंपनियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। जबकि हेड ऑफिस मेरठ बताया जाता है। पुलिस की मानें तो यह फर्जी कंपनी शादी के नाम पर दो हजार से ज्यादा लोगों को ठग चुकी है। प्रारंभिक जांच में 50 लाख रुपये से ऊपर की ठगी करने का अंदेशा जताया जा रहा है। 
विज्ञापन


छह माह में बदला ऑफिस
पुलिस के अनुसार इस फर्जी कंपनी का ऑफिस एक जगह सिर्फ छह माह चलता है। जब भी शिकायतें बढ़तीं तो ऑफिस दूसरे नाम से शिफ्ट हो जाता था। साल 2016 में शादी डॉट इन से मोहनपुरी में यह कंपनी चली तो उसके छह माह बाद गढ़ रोड स्थित कपूर कांपलेक्स में और फिर नौचंदी के बाद अब स्टार प्लाजा में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पार्टनर, बाकी सैलरी पर 
एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल का बेटा यशपाल सिंह, दीप्ति और भारती की कंपनी में पार्टनरशिप थी। जबकि अन्य कर्मचारी सैलरी पर रखे थे। इनसे पूछताछ हो रही है कि इन्होंने दो साल में कितने लोगों को चूना लगाया है।

पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार

एक जगह दो कंपनियां

up: smuggling millions of rupees in the name of marriage, network is spread in many states
मुंह छिपाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

साइबर सेल प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि स्टार प्लाजा में आरोपी यशपाल की दो फर्जी कंपनी थीं। एक कंपनी संस्कार दीप मेट्रोमोनियल व दूसरी शादी डॉट इन के नाम से थी। दोनों कंपनी से ठगी में प्रयुक्त होने वाले 21 मोबाइल फोन, 150 विजिटिंग कार्ड, 170 रजिस्ट्रेशन फार्म और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एक वीडियो की भी जांच की जा रही है। आरोपियों पर लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

ये पकड़े गए आरोपी  
यशपाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी 9 सोकोटली अल्मोड़ा उत्तराखंड, भारती पुत्री राजेंद्र निवासी सिंधावली रोहटा, दीप्ति पत्नी राज शर्मा निवासी मलियाना बड़ौत बागपत, कोमल पुत्री राजकुमार निवासी सदर कबाड़ी बाजार, विजय लक्ष्मी पत्नी सीताराम निवासी परसरामपुर जिला बस्ती, वर्षा पत्नी राकेश निवासी नेहरू नगर नौचंदी, रेनू पत्नी संजीव निवासी जगन्नाथपुर शिवाजी रोड मेरठ, गीता पत्नी प्रशांत निवासी शेरगढ़ी मेडिकल और सोनेश कुमारी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी जेवरी कंकरखेड़ा हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed