फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: shot Dalit Youth, police force deployed in village

दलित युवक को मारी गोली, गांव में फोर्स तैनात, दो समुदाय से जुड़ा है मामला

Tue, 20 Feb 2018 06:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
UP: shot Dalit Youth, police force deployed in village
गोली मारी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक दलित युवक को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।

विज्ञापन


गांव मेहलकी निवासी रामेश्वर पेंटर के पुत्र शर्मा की गांव के ही रिहान पुत्र सईक से दोस्ती है। रविवार की शाम दोनों दोस्त साथ में ही गांव में घूम रहे थे। टहलते हुए दोनों जैसे ही गांव से जानसठ की ओर जाने वाले चौराहे पर पहुंचे, तो दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी पर रिहान ने शर्मा को देख लेने की धमकी दी। इस पर शर्मा ने उसे भी देख लेने को कह दिया। इसी बात को लेकर रिहान ने अंटी से तमंचा निकालकर शर्मा के सिर पर सटाकर गोली चला दी। शर्मा ने तमंचा पर हाथ मार दिया, जिससे गोली सिर के बराबर रगड़ते हुए निकल गई। गोली से घायल शर्मा सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पढ़ें : दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रात में सूचना पर सीओ एसकेएस प्रताप मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि घायल के पिता रामेश्वर की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed