{"_id":"69dd09a9eb204c2fc5087e2e","slug":"up-shodhas-are-running-away-after-seeing-their-daughters-mafia-s-place-is-in-the-soil-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'बेटियों को देखकर भाग रहे शोहदे, मिट्टी में माफिया की जगह', जानें सीएम योगी के भाषण की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बेटियों को देखकर भाग रहे शोहदे, मिट्टी में माफिया की जगह', जानें सीएम योगी के भाषण की खास बातें
Mon, 13 Apr 2026 08:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:50 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। बहनों की सुरक्षा की गारंटी हमारी है।
विज्ञापन
जनसभा में जयंत सिंह व सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में आयोजित वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करने के बाद जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश में बहनों की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। माफिया की सही जगह जमीन के नीचे है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान को उपज का सही दाम मिले, यह सरकार की गारंटी है। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पश्चिम और मध्य यूपी में किसानों को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री किसान बीमा के साथ आपदा राहत से अतिरिक्त सहायता दिलाई जाएगी। पुलिस में 20 प्रतिशत महिला आरक्षियों की भर्ती का प्रावधान किया गया है। अब बेटियों को देख शोहदे मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। माफिया की जगह अब मिट्टी में है। बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले के लिए धरती माता के पास जगह नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन का मॉडल खड़ा किया है। 2017 से पहले उद्योग नहीं लगता था, जो उद्योग थे, उनमें तालाबंदी होती थी। बेटी सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी सुरक्षित नहीं था। एमएसएमई में निवेश बढ़ा है। जेवर में एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। रैपिड, एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी पर काम चल रहा है।
पहले की सरकार भाई-भतीजावाद करती थी। 2017 से पहले पुलिस की भर्ती नहीं कर पाए। भाजपा की सरकार बनते ही 60 हजार पदों पर भर्ती की। इनमें मुजफ्फरनगर और बागपत के युवा सबसे ज्यादा हैं । 20 अप्रैल को पुलिस की ट्रेनिंग पूरी हो रही है। खर्ची और पर्ची बैन कर दी गई। गन्ना पर्ची के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता था। किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। अब दंगा फसाद और उपद्रव से मुक्त उत्तर प्रदेश बन गया है। उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव पहचान बन रहे हैं।
बेटियां खुश...घमंड करता है नौजवान
मुख्यमंत्री ने कहा हमने सांकेतिक रूप से 10 युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए हैं। 25 हजार नौजवानों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था थी। प्रमाणपत्र लेने के दौरान बेटियां खुश थीं। नौजवान पिता की कमाई पर घमंड करता है। बेटियां कभी भी पिता पर बोझ नहीं बनना चाहता, हमेशा अच्छा सोचती है।

इन महापुरुषों को किया गया याद
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, धन सिंह कोतवाल, महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, छत्रपति, गुरु गोविंद सिंह महाराज, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्रनायक की जाति नहीं होती। सैनिक सीमा पर लड़ता है तो जाति नहीं देखता, वह देश देखता है। सामाजिक न्याय से जुड़े महापुरुष रविदास महाराज, महर्षि वाल्मीकि महाराज, संत गाड़गे महाराज, ज्योतिबाफुले महाराज भी याद किए गए।

आधी आबादी को अधिकार देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 16 से 18 अप्रैल तक सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश होगा। रालोद ने पहले भी समर्थन किया था और आज भी जनसभा से इसका समर्थन किया गया है। जितनी भी महिला प्रधान है, समिति के सदस्य हैं, प्रस्ताव पारित कर अपने दलीय नेताओं को भेजें। आधी आबादी को अब प्रतिनिधित्व देने का समय आ गया है। 33 प्रतिशत सीट बढ़ाने से आधी आबादी को पूरा हक मिलेगा। आगे बढ़ने की दिशा में यह प्रयास है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, पुरुष की सीट पुरुष की ही रहेगी, महिलाओं के लिए अलग सीट की व्यवस्था होगी।
ये भी देखें...
UP: जयंत सिंह ने दिलाई अपने दादा की याद, बोले- चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी एनडीए की नींव