{"_id":"6391da749c830a711c38f5ac","slug":"up-shagun-agarwal-of-meerut-has-won-the-crown-of-mrs-washington","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल के सिर सजा मिसेज वाशिंगटन का ताज, परिवार में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल के सिर सजा मिसेज वाशिंगटन का ताज, परिवार में खुशी का माहौल
Thu, 08 Dec 2022 06:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:07 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल के सिर मिसेज वाशिंगटन का ताज सजा। वहीं उनके परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ की सुप्रसिद्ध तुगानिया स्पोर्ट्स के चेयरमैन शौराज अग्रवाल की बेटी शगुन अग्रवाल ने वॉाशिगंटन में मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब जीतकर मेरठ के साथ ही देश का नाम यूएसए में रोशन किया। बेटी के मिसेज वाशिंटगन का खिताब जीतने पर गढ़ रोड स्थित हनी गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में परिवार में खुशियां मनाईं। इसी के साथ अन्य लोगों ने बेटी शगुन अग्रवाल और उनके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
उद्यमी शौराज अग्रवाल एवं मीनू अग्रवाल ने बताया कि पांच दिसंबर को वाशिटंगन के सीऐटल सिटी में मिसेज वाशिंगटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उनकी बेटी शगुन अग्रवाल ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में मिसेज वाशिंगटन खिताब के लिए 18 प्रतिभागी रह गई थी, जिनमें से शगुन अग्रवाल ने खिताब जीता। जैसे ही मिसेज वाशिंगटन का खिताब जीतने का सूचना मेरठ में परिवार को मिली तो पूरा परिवार खुशियां में डूब गया।
विज्ञापन
वहीं पूरे परिवार ने बेटी शगुन अग्रवाल को फोन पर बात कर बधाई दी। साथ ही मेरठ में परिवार ने खुशियां मनाई। मिठाई बांटी। शगुन अग्रवाल के पिता एसके अग्रवाल और माता मीनू अग्रवाल ने कहा कि उनकी बेटी शगुन अग्रवाल ने मिसेज वाशिंगटन का खिताब जीतकर मेरठ के साथ ही भारत का नाम यूएसए में रोशन किया। बेटी द्वारा इस खिताब के जीतने की उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को बड़ा झटका, अब मदन भैया बहुत आगे
बताया कि शगुन अग्रवाल की शादी बीकानेर (जयपुर) निवासी उद्योगपति महेश गुप्ता के बेटे कार्तिकेय से चार साल पहले हुई थी। कार्तिकेय यूएसए में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर है और वाशिंगटन में शगुन अग्रवाल के साथ रह रहे है। भाई उदित अग्रवाल ने बताया कि बहन शगुन अग्रवाल फैशन डिजाइनर है। प्रमुख समाजसेवी पंडित प्रवीण वशिष्ठ, अरविंद शर्मा ने शगुन अग्रवाल के पिता शौराज अग्रवाल, माता मीनू अग्रवाल, उदित अग्रवाल, इशपा अग्रवाल समेत पूरे परिवार को बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results: खतौली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, तस्वीरें