फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sexual assault on minor player in Meerut and victim family demands police action

मेरठ में दरिंदगी: नाबालिग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, परिजनों के उड़े होश, आरोपी कोच के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 10 Jun 2023 04:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

मेरठ में दरिंदगी : यहां नाबालिग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, घटना का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
UP: Sexual assault on minor player in Meerut and victim family demands police action
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। कोच ने लगभग एक हफ्ता पूर्व नाबालिग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस कारण नाबालिग का पिछले पांच दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को पीड़ित परिजन सैकड़ों लोगों को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी एक युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी 10 वर्षीय बेटी जूनियर नेशनल लेवल की ताइक्वांडो खिलाड़ी है। उनकी बेटी ने जूनियर लेवल पर कई मेडल जीते हैं। उनकी बेटी फाजलपुर के एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल में ही ताइक्वांडो की कोचिंग कराई जाती है। उनकी बेटी  लगभग चार साल से प्रशिक्षण ले रही थी। 

विज्ञापन

आरोप है कि उनकी बेटी लगभग एक सप्ताह पूर्व कोचिंग के बाद घर लौटी थी। इस दौरान उनकी बेटी के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। बच्ची के कपड़ों पर खून लगा देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया कि बच्ची घर पर पहुंचने के बाद बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद पीड़ित परिजन अनहोनी की आशंका के चलते बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिजनों के अनुसार, तीन अस्पतालों ने उपचार के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद चौथे अस्पताल ने बच्ची को भर्ती कर लिया। 

चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस घटना से बच्ची का काफी ब्लड निकल गया। जिस कारण कई यूनिट ब्लड बच्ची को चढ़ाना पड़ा। होश में आने के बाद बच्ची ने बताया कि कोच ने उसके साथ गलत काम किया है। शनिवार को पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, जहां परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि तहरीर मिल गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे

आरोपी ने घर जाकर पीड़ित परिवार को धमकाया
पीड़ित परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर आया था। आरोपी ने पीड़ित परिवार का गेट खट्खटाया, जिसके बाद बच्ची की बहन बाहर आई। आरोपी ने पीड़िता के परिवार को पुलिस कार्रवाई करने से इनकार किया। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग गया।

आरोपी कोच गांजा तस्करी में जा चुका जेल
पीड़ित परिजनों के अनुसार, आरोपी चार साल पूर्व छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी करता हुआ पकड़ा गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी लगभग डेढ़ साल तक जेल में बंद रहा था। जेल से आने के बाद आरोपी ने फाजलपुर में स्कूल में ताइक्वांडो की कोचिंग खोल ली थी। आरोपी कोच पर कुछ दिन पूर्व एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज

आरोपी ने लड़ा था निर्दलीय सभासद का चुनाव
आरोपी कोच ने पिछले महीने ही निर्दलीय सभासद का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें आरोपी कोच की जमानत भी जब्त हो गई थी। आरोपी कोच पर पूर्व में भी महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगता आया है। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन ने आरोपी कोच को स्कूल से नहीं निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed